{"_id":"5cb18df5bdec2214023364b9","slug":"who-was-responsible-for-jallianwala-bagh-massacre-dyer-or-dwyer","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलियांवाला बाग: 'डायर या ड्वायर', कौन था इतिहास के सबसे बड़े हत्याकांड का दोषी ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जलियांवाला बाग: 'डायर या ड्वायर', कौन था इतिहास के सबसे बड़े हत्याकांड का दोषी
Sat, 13 Apr 2019 03:25 PM IST
Shilpa Thakur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Sat, 13 Apr 2019 03:25 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नल रेजिनाल्ड एडवर्ड हैरी डायर और जनरल माइकल फ्रांसिस ओ'ड्वायर
- फोटो : social media
ये माना जाता है कि अगर अंग्रेज अफसर जनरल डायर ना होते तो जलियांवाला बाग हत्याकांड भी ना होता। डायर का पूरा नाम कर्नल रेजिनाल्ड एडवर्ड हैरी डायर था। डायर ने फैसला लिया था कि वह भारतीयों को सबक सिखाएंगे।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
डायर की मौत के 91 साल बाद भी उन्हें जनरल डायर नहीं बल्कि अमृतसर का कसाई कहा जाता है। 13 अप्रैल, 1919 ब्रिटिश भारतीय इतिहास का सबसे काला दिन माना जाता है। इसी दिन अमृतसर के जलियांवाला बाग में रोलेट एक्ट के विरोध में हजारों लोग एकत्र हुए थे।
अंग्रेज अफसर जनरल डायर ने इस बाग के मुख्य द्वार को अपने सैनिकों और हथियारंबद वाहनों से रोककर निहत्थी भीड़ पर बिना किसी चेतावनी के 10 मिनट तक गोलियों की बरसात कराई थी।
इस घटना में तकरीबन 1000 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1500 से ज्यादा घायल हुए थे। लेकिन ब्रिटिश सरकार मरने वाले लोगों की संख्या 379 और घायल लोगों की संख्या 1200 बताती है। ये लोग यहां रोलेट एक्ट का विरोध करने के लिए एकत्रित हुए थे।
इस मामले पर इतिहासकारों का कहना है कि जब ये घटना हुई तो वहां जनरल डायर मौके पर मौजूद थे। लेकिन लोगों पर गोलीबारी चलाने का निर्देश पंजाब के तत्कालीन गर्वनर जनरल माइकल फ्रांसिस ओ'ड्वायर ने दिया था।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब के इतिहास में विशेषज्ञ इंदु बंगा का कहना है, "ड्वायर एक कट्टर साम्राज्यवादी थे, जो जलियांवाला बाग हत्याकांड के जिम्मेदार थे। वहीं डायर तो केवल उनके आदेशों का पलान कर रहे थे।" बंगा का कहना है कि सेवानिवृति के बाद भी ड्वायर भारतीयों के लिए किसी भी रियायत का विरोध करते रहे थे।
बंगा का कहना है, ड्वायर ने डायर के समारक के लिए पैसे जुटाए थे। दोनों व्यक्तियों का जन्म 1864 में हुआ। भारतीय क्रांतिकारी उधम सिंह ने लंदन के कैक्सटन हॉल में 13 मार्च, 1940 को ड्वायर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं डायर की मौत आर्टेरिओस्क्लेरोसिस (धमनियों की बीमारी) और सेरेब्रल हैमरेज के कारण 1927 में हुई थी।
बहुत ही कम लोगों को ये बात पता है कि डायर का जन्म और पालन पोषण पंजाब में हुआ था। वह जितनी अच्छी अंग्रेजी जानते थे, उतनी ही अच्छी हिंदी भी जानते थे। डायर की पसंदीदा तस्वीरों में से एक, सिख अफसर के साथ थी।
बताया जाता है कि जो भी डायर ने उस दौरान किया वो वही था, जो ब्रिटिश शासन चाहता था। लेकिन हंटर कमीशन ने बाद में केवल डायर को इस घटना का दोषी ठहराया। डायर को इस्तीफा देने के लिए मजबूर भी किया गया।
ब्रिटिश लेखक एल्फ्रेड ड्रेपर ने अपनी किताब, 'Amritsar: The masaccre that ended the raj' में कहा है कि 13 अप्रैल, 1919 को 55 वर्षीय डायर भी बाकी लोगों की तरह ही थे। उनके बॉडीगार्ड सर्जेंट विलियम एंडरसन ने उस घटना को लेकर कहा था कि भीड़ ऐसी लग रही थी जैसे "सफेद कपड़ों की झड़ी जमीन पर गिरी हो।"
जब सैनिकों की बंदूकें खाली हो गईं, तो डायर ने दोबारा उन्हें लोड करने को कहा और भीड़ पर गोलीबारी करने का आदेश दिया।
आपके लिए- 13 अप्रैल, 1919 ब्रिटिश भारतीय इतिहास का सबसे काला दिन माना जाता है। इसी दिन अंग्रेज अफसर ने सैकड़ों लोगों पर गोलियों की बरसात करवा दी। वो भी बिना किसी चेतावनी के। ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरिजा मे ने भी बुधवार को इस घटना के प्रति खेद प्रकट किया है।