जाकिर नाईक के सवाल पर क्या कहा आमिर खान ने?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादों में फंसे मुस्लिम विद्वान डॉ. जाकिर नाईक को लेकर देश में प्रतिबंध लगाने की मांग चल रही है। इसी बीच आमिर खान ने भी जाकिर नाईक पर अपने विचार रखते हुए कहा है कि धर्म के नाम पर जो कोई भी आतंक फैला रहा हो उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए।
ईद के मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए आमिर खान ने कहा कि, 'आतंकवाद को किसी धर्म से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। धर्म हमें प्यार करना सिखाता है नाकि नफरत करना।' आपको बता दें कि मुंबई के रहने वाले जाकिर नाईक को पूरी दुनिया में इस्लाम के प्रचारक के तौर पर जाना जाता है।
ढाका आतंकी हमले के बाद से विवादों मे फंसे जाकिर नाईक के खिलाफ गुरुवार को रजा एकेडमी के समर्थकों ने मुंबई में रैली निकालकर बैन लगाने की मांग की है। एनआईए भी नाईक से पूछताछ की तैयारी कर रही है।
पीस टीवी को भारत में टेलिकॉस्ट राइट्स नहीं, फिर भी हो रहा है प्रसारित
नाईक की स्पीच दिखाने वाले चैनल पीस टीवी को भारत में टेलिकॉस्ट राइट्स नहीं हैं, इसके बावजूद इस टीवी चैनल को दुबई से कई केबल ऑपरेटर चला रहे हैं। यही नहीं, इस टीवी चैनल का प्रसारण भारत के साथ-साथ इसे बांग्लादेश, पाकिस्तान, नेपाल और बाकी पड़ोसी देशों में भी होता है। इस संबंध में जानकारी सामने आने के बाद इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्ट्री अब लाइसेंस प्राप्त टीवी चैनलों की लिस्ट देश के सभी कलेक्टर और एसपी को भेजने वाली है। खबरों कि मानें तो मिनिस्ट्री ने पीस टीवी का टेलिकास्ट रोकने की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।
इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्ट्रर वैंकेया नायडू ने बुधवार को कहा कि 'हम बिना लाइसेंस के चल रहे चैनल्स की जांच करा रहे हैं और एक्शन लेंगे।' आपको बता दें कि ढाका में हमला करने वाले आतंकवादियों से पहले भी कई आतंकी इस बात को मान चुके हैं कि वो जाकिर नाईक के विचारों से प्रभावित थे।
बांग्लादेश ने जाकिर के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया
बता दें कि बांग्लादेश ने भारतीय इस्लामिक उपदेशक जाकिर के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। ढाका में आतंकी हमले में शामिल दो आतंकियों के जाकिर के भाषणों से प्रभावित होने की बात सामने आने के बाद वहां के सूचना और प्रसारण मंत्री हसनुल हक ने कहा कि भारत को नाईक के आतंकवादियों से संबंध की जांच करनी चाहिए।
वहीं, वहां के गृह मंत्री असादुजमन खान ने कहा कि आतंकी हमले की जांच में तीसरे देश से संबंध होने की बात सामने आ रही है। ऐसे में भारत से हम सहयोग की अपेक्षा करते हैं।