फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   WHO says it backs global health agenda of Indian presidency set at G20 meet

WHO: भारतीय वैश्विक स्वास्थ्य एजेंडे को G20 सदस्यों का मिल रहा समर्थन, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कही बड़ी बात

Thu, 19 Jan 2023 08:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Thu, 19 Jan 2023 08:51 PM IST
सार

तिरुवनंतपुरम में G20 हेल्थ वर्किंग ग्रुप की बैठक में बहुपक्षीय मामलों के लिए डब्ल्यूएचओ की दूत स्टेफनी सेडौक्स ने कहा कि भारत द्वारा निर्धारित किया जा रहा एजेंडा महत्वाकांक्षी था। साथ ही G20 सदस्यों और प्रतिभागियों द्वारा अच्छी तरह से समर्थित था।

विज्ञापन
WHO says it backs global health agenda of Indian presidency set at G20 meet
स्टेफनी सेडौक्स - फोटो : Social Media

विस्तार

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने गुरुवार को तिरुवनंतपुरम में G20 हेल्थ वर्किंग ग्रुप की बैठक में भारत की अध्यक्षता में तय किए जा रहे वैश्विक स्वास्थ्य एजेंडे का समर्थन किया। डब्ल्यूएचओ ने एजंडे को अच्छी तरह से स्पष्ट और दिन की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखने वाला बताया।

विज्ञापन


'भारत द्वारा तय एजेंडा अच्छी तरह से केंद्रित और स्पष्ट'
यहां G20 हेल्थ वर्किंग ग्रुप की बैठक में बहुपक्षीय मामलों के लिए डब्ल्यूएचओ की दूत स्टेफनी सेडौक्स ने कहा कि भारत द्वारा निर्धारित किया जा रहा एजेंडा महत्वाकांक्षी था। साथ ही G20 सदस्यों और प्रतिभागियों द्वारा अच्छी तरह से समर्थित था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ भारत द्वारा निर्धारित वैश्विक स्वास्थ्य एजेंडा का एक बहुत मजबूत समर्थक है। यह वास्तव में एक महत्वाकांक्षी एजेंडा है, लेकिन यह अच्छी तरह से केंद्रित और स्पष्ट है। यह निश्चित रूप से दिन की प्राथमिकताओं की बात करता है। G20 हेल्थ वर्किंग ग्रुप की पहली बैठक वर्तमान में भारत की अध्यक्षता में चल रही है। यह 20 जनवरी को समाप्त होगी। भारत ने एक दिसंबर, 2022 को G20 की अध्यक्षता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में इन मुद्दों पर की गई चर्चा
सेडौक्स ने कहा कि बैठक में जिन मुद्दों पर विचार किया जा रहा है उनमें से वैश्विक स्वास्थ्य संरचना, तैयारियों और प्रतिक्रिया पर चर्चा की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, टीके, दवाओं और निदान जैसे पर्याप्त उपायों के लिए बेहतर, अधिक न्यायसंगत और कुशल पहुंच भी चर्चा का विषय थी। उन्होंने कहा कि हम इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि महत्वपूर्ण टीकों, दवाओं और डायग्नोस्टिक्स तक पहुंच को कैसे बेहतर बनाया जाए।

सेडौक्स ने कहा कि भविष्य के सभी वैश्विक सुधारों के आधार पर जो ढांचा होना चाहिए, वह एकजुटता, सहयोग और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने के साथ-साथ प्रौद्योगिकी और क्षमता को स्थानांतरित करने पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह स्थिति निश्चित रूप से डब्ल्यूएचओ के मुताबिक है।

'दुनिया भर में लचीली स्वास्थ्य प्रणालियों के निर्माण की आवश्यकता'
भारत ने बुधवार को कहा कि आपातकालीन तैयारी एक व्यापक प्राथमिकता है। इसके लिए समान संकटों का सामना करने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए दुनिया भर में लचीली स्वास्थ्य प्रणालियों के निर्माण की आवश्यकता है। G20 के लिए भारत की अध्यक्षता के तहत हेल्थ ट्रैक में चार हेल्थ वर्किंग ग्रुप (HWG) मीटिंग्स और एक हेल्थ मिनिस्ट्रियल मीटिंग (HMM) शामिल होंगी। तिरुवनंतपुरम (केरल), गोवा, हैदराबाद (तेलंगाना) और गांधीनगर (गुजरात) सहित देशभर में विभिन्न स्थानों पर बैठकें आयोजित की जाएंगी।

भारत की जी-20 अध्यक्षता इतिहास की उत्साहजनक घटना : डब्ल्यूएचओ
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की विशेष दूत अयोदे अलकिजा ने कहा कि इतिहास में भारत की जी-20 अध्यक्षता को एक उत्साहजनक घटना के तौर पर देखा जाएगा। जी-20 हेल्थ वर्किंग ग्रुप (स्वास्थ्य कार्य समूह) की बैठक में शामिल हो रहीं डब्ल्यूएचओ की विशेष दूत अयोदे अलकिजा ने कहा कि भारत वैश्विक दक्षिण की आवाज बुलंद कर रहा है। वह, इसे देखकर बहुत उत्साहित हैं और यह देखने की इच्छुक हैं कि वैश्विक दक्षिण को नई विश्व व्यवस्था में सबके साथ लाया जाए।


उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत जी-20 अध्यक्षता के जरिये जो प्रयास कर रहा है, वे निश्चित रूप से इसमें मददगार साबित होंगे। अलकिजा ने कहा, भारत आने वाले कई दशकों के लिए वैश्विक स्वास्थ्य का ढांचा तय करने जा रहा है और यह अगले कुछ महीनों में तय होने जा रहा है। दुनिया न केवल चर्चा के लिए भारत आ रही है, बल्कि भारत से सीखने के लिए भी आ रही है, क्योंकि देश में वित्त से लेकर स्वास्थ्य व बुनियादी ढांचे सहित विभिन्न क्षेत्रों में डिजिटल परिवर्तन हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed