फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   who said to PM nrendra Modi before lok sabha election - Jinke ghar sheeshe ke ho, unhen dusron k

पीएम मोदी को किसने और क्यों कहा 'जिनके घर शीशे के हों उन्हें दूसरों के घर पर पत्थर नहीं मारना चाहिए'

Mon, 11 Feb 2019 04:13 PM IST
Nilesh Kumar डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Mon, 11 Feb 2019 04:13 PM IST
विज्ञापन
who said to PM nrendra Modi before lok sabha election - Jinke ghar sheeshe ke ho, unhen dusron k
TDP protest in Delhi - फोटो : ANI and PTI

तृणमूल कांग्रेस नेता डेरेक ओ ब्रायन ने सोमवार को कहा कि जिनके घर शीशे का बना हो उसे दूसरों के घर पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए। अगर प्रधानमंत्री किसी दूसरे नेता पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हैं तो दूसरे लोग भी उन पर व्यक्तिगत हमला करेंगे क्योंकि सबको मालूम है कि पीएम मोदी और अमित शाह का इतिहास क्या रहा है। ब्रायन सोमवार को चंद्रबाबू नायडू के द्वारा आयोजित भूख हड़ताल स्थल से बोल रहे थे।

विज्ञापन


तृणमूल नेता ने कहा कि वर्तमान सरकार की गैर संवैधानिक कार्रवाई को देखकर उसके एक-एक सहयोगी उसका साथ छोड़कर जा रहे हैं। चंद्रबाबू नायडू भी इसी वजह से सरकार से बाहर जाने के लिए मजबूर हुए। लेकिन जो भी सरकार का साथ छोड़ता है उसे डराने के लिए वह सीबीआई का प्रयोग करने लगती है। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार को सीबीआई और ईडी के रुप में नया सहयोगी मिल गया है। लेकिन सरकार को समझना पड़ेगा कि कोई भी उसकी सीबीआई से डरने वाला नहीं है क्योंकि सभी जानते हैं कि उसकी विदाई का समय आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

4.5 लाख टैक्स वसूल कर 'खराब रसगुल्ला' दे दिया

टीएमसी नेता ने कहा कि सरकार ने सेस इत्यादि के माध्यम से देश से 4.5 लाख करोड़ रुपये की टैक्स वसूली की है। लेकिन इसके बदले राज्यों को 'खराब रसगुल्ला' दे दिया गया है। प्रधानमंत्री बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा जरुर बुलंद करते हैं लेकिन इस योजना के लिए निर्धारित रकम में से लगभग साठ फीसदी अपने ही प्रचार पर खर्च करते हैं।

मुलायम सिंह ने किया चंद्रबाबू का समर्थन

तेलगू देशम पार्टी के धरना स्थल पर पहुंचे मुलायम सिंह ने कहा कि वे हर मंच से हर स्थिति में चंद्रबाबू नायडू का समर्थन करेंगे। इसका कारण बताते हुए मुलायम सिंह ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रुप में चंद्रबाबू नायडू ने ही पेश किया था। हालांकि उस समय की परिस्थितियां कुछ और थीं और वे प्रधानमंत्री नहीं बन सके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed