फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Who owns Rameshwaram Cafe, What they said about the Bengaluru blast?

Rameshwaram Cafe: बंगलूरू के जिस कैफे में हुआ था विस्फोट वहां के मालिक कौन, क्या है उनकी प्रतिक्रिया? जानें

Sat, 02 Mar 2024 09:17 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 02 Mar 2024 09:17 AM IST
सार

बंगलूरू पुलिस ने कैफे में विस्फोट के संबंध में कड़े गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। यह धमाका शुक्रवार दोपहर एक बजे हुआ था।

विज्ञापन
Who owns Rameshwaram Cafe, What they said about the Bengaluru blast?
बंगलूरू के जिस कैफे में हुआ था विस्फोट वहां के मालिक। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बंगलूरू के राजाजीनगर स्थित रामेश्वरम कैपे में शुक्रवार दोपहर एक बजे भीषण धमाका हुआ था, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। मामले में दावा किया जा रहा था कि रामेश्वरम कैफे में अज्ञात बैग रखा गया था, जिसके कुछ देर बाद जोरदार धमाका हुआ। इस मामले में जहां एक तरफ सियासी जंग शुरू हो गई है। वहीं, दूसरी ओर कैफे के मालिकों ने कानून प्रवर्तन अधिकारियों के साथ जांच में सहयोग करने की बात कही है। 

विज्ञापन


घटना से काफी दुखी
घटना के बाद कैफे की ओर से एक बयान जारी किया गया था, जिसमें कहा गया- 'ब्रुकफील्ड शाखा में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना से हम काफी दुखी हैं। हम अधिकारियों के साथ जांच में सहयोग कर रहे हैं।'
विज्ञापन


घायलों की मदद को तैयार
कैफे की सह-संस्थापक दिव्या राघवेंद्र राव ने बताया कि वह घायलों को मदद की पेशकश कर रही हैं। उन्होंने कहा, 'हमारी संवेदनाएं घायलों और उनके परिवारों के साथ हैं। हम उन्हें हर तरह की सहायता और देखभाल की पेशकश कर रहे हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
बंगलूरू पुलिस ने कैफे में विस्फोट के संबंध में कड़े गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। यह धमाका शुक्रवार दोपहर एक बजे हुआ था। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध शख्स दिखाई दिया है, जो कैफे के अंदर एक बैग रखता दिख रहा है। पुलिस का मानना है कि विस्फोट को अंजाम देने के लिए टाइमर के साथ एक आईईडी डिवाइस का इस्तेमाल किया गया था।

बंगलूरू के रामेश्वरम कैफे धमाका मामले में 10 घायलों का इलाज जारी है। सभी घायल खतरे से बाहर हैं। जानमाल का बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। कर्नाटक पुलिस का बम निरोधक दस्ता और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए भाजपा एनआईए जांच की मांग कर रही है। 

कौन हैं रामेश्वरम कैफे के मालिक?
राघवेंद्र राव एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं, जिन्हें खाद्य उद्योग में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वह आईडीसी किचन के संस्थापक और प्रमोटर हैं। वह रामेश्वरम कैफे श्रृंखला में संचालन का नेतृत्व करते हैं।


वहीं, दिव्या राघवेंद्र राव चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। उन्होंने आईआईएम अहमदाबाद से वित्त और प्रबंधन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। वह रामेश्वरम कैफे के प्रबंधन और वित्त विभाग की प्रमुख हैं। इतना ही नहीं दिव्या को 12 से अधिक का कार्य अनुभव है। वह आईसीएआई की दक्षिण भारतीय क्षेत्रीय परिषद की बंगलूरू शाखा की प्रबंध समिति की सदस्य भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed