फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Who is the real Shiv Sena Eknath Shinde faction claims arrow bow EC seeks reply from Uddhav Thackeray camp

असली शिवसेना कौन?: शिंदे गुट ने किया ‘तीर-धनुष’ पर दावा, चुनाव आयोग ने ठाकरे खेमे से जवाब मांगा

Fri, 07 Oct 2022 06:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 07 Oct 2022 06:02 PM IST
सार

शिंदे खेमे ने एक ज्ञापन सौंपकर अंधेरी पूर्व विधानसभा उपचुनाव के नजदीक होने के मद्देनजर ‘तीर धनुष’ चुनाव चिह्न उन्हें आवंटित करने की मांग की। इस पर आयोग ने ठाकरे को लिखे एक पत्र में उनसे आवश्यक दस्तावेजों के साथ आठ अक्तूबर को दोपहर दो बजे तक जवाब देने को कहा है।

विज्ञापन
Who is the real Shiv Sena Eknath Shinde faction claims arrow bow EC seeks reply from Uddhav Thackeray camp
उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे - फोटो : Twitter@ CMO Maharashtra

विस्तार

चुनाव आयोग ने शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट से कल यानी शनिवार तक जवाब मांगा है। दरअसल, शिवसेना के ‘तीर धनुष’ चिह्न पर शिवसेना के एकनाथ शिंदे खेमे ने अपना दावा किया है, जबकि उद्धव का कहना है कि असली शिवसेना उनके साथ है। ऐसे में राज्य में आगामी विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर आयोग ने उद्धव गुट से शनिवार दोपहर दो बजे तक जवाब देने को कहा है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ठाकरे खेमे को आयोग का निर्देश शुक्रवार को आया। इससे पहले शिंदे खेमे ने एक ज्ञापन सौंपकर अंधेरी पूर्व विधानसभा उपचुनाव के नजदीक होने के मद्देनजर ‘तीर धनुष’ चुनाव चिह्न उन्हें आवंटित करने की मांग की। इस पर आयोग ने ठाकरे को लिखे एक पत्र में उनसे आवश्यक दस्तावेजों के साथ आठ अक्तूबर को दोपहर दो बजे तक जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन


आयोग की ओर से उद्धव ठाकरे को लिखे खत में बताया गया है कि शिंदे खेमे ने चार अक्तूबर को ‘तीर धनुष’ के लिए दावा पेश किया था।  इस बीच उद्धव गुट के शिवसेना नेता अनिल देसाई ने कहा कि पार्टी निर्धारित समय के भीतर आयोग को जवाब देगी। देसाई ने शुक्रवार को आयोग के अधिकारियों से एक अलग मामले के संबंध में मुलाकात की। देसाई ने उस मामले में दस्तावेज जमा किए, जिसमें शिंदे गुट ने लोकसभा और राज्य विधानसभा के अधिकतर पार्टी सदस्यों के समर्थन का हवाला दिया था और खुद को असली शिवसेना बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, ठाकरे गुट ने तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए विधायक रमेश लटके की पत्नी रुतुजा लटके को मैदान में उतारने का फैसला किया है। वहीं, शिंदे गुट की सहयोगी भाजपा ने रमेश लटके के निधन के कारण हो रहे उपचुनाव के लिए बृहन्मुंबई महानगर पालिका पार्षद मुरजी पटेल को मैदान में उतारने का फैसला किया है। कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने शिवसेना के ठाकरे खेमे और महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) में उनके गठबंधन सहयोगी के उम्मीदवार का समर्थन करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed