फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Who is Sanjay Kumar Singh, who became Nitish Kumar's minister?

Sanjay kumar: जिसने लालू के बेटे को दी मात चिराग ने उसे दिया इनाम, जानें कौन है नीतीश के नए मंत्री संजय कुमार

Thu, 20 Nov 2025 07:07 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 20 Nov 2025 07:07 PM IST
सार

आज बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण हुआ। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कुल 27 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें से एक नाम ऐसा भी है, जिसने लालू प्रसाद के बेटे तेजप्रताप यादव को मात दी है।

विज्ञापन
Who is Sanjay Kumar Singh, who became Nitish Kumar's minister?
Sanjay taking oath as minister. - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार चुनाव में एनडीए को बहुमत मिलने के बाद आज नई सरकार का गठन हो गया। नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनें। वहीं, भाजपा से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा उपमुख्यमंत्री की शपथ ली।  इन के साथ ही कुल 26 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली, जिनमें से 14 भाजपा से, 8 जदयू से, 2 लोजपा से और एक-एक हम और रालोमो से हैं। एनडीए की इस कैबिनेट में नौ नए चेहरों को शामिल किया गया है, जिसमें लोजपा के संजय कुमार सिंह भी शामिल हैं। आइए जानते हैं कौन हैं संजय कुमार सिंह?

विज्ञापन

कौन हैं संजय कुमार सिंह 
संजय कुमार सिंह महुआ विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। वह लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास (लोजपा) के टिकट पर पहली बार विधायक बने हैं।  इस सीट से ही लालू प्रसाद के बेटे तेजप्रताप यादव चुनावी मैदान में थे। संजय चिराग पासवान के काफी करीबी माने जाते हैं। इसके साथ ही वह लोजपा के संसदीय बोर्ड के नेता भी रह चुके हैं।
45 साल के संजय कुमार ने स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई की है। फिलहाल में वह एक व्यवसाय है। इसके साथ ही उनके पास करीब 7 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है।   



 
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज प्रताप को हराया

इस बार के चुनाव में महुआ विधानसभा सीट चर्चित सीटों में से एक रही थी। वजह था कि राजद से बाहर होने के बाद लालू यादव के बेटे तेजप्रताप यादव का पहली बार चुनावी मैदान में थे। इस सीट तेजप्रताप यादव, मुकेश रोशन और संजय कुमार सिंह के बीच कड़ा मुकाबला था। हालांकि तेज प्रताप चुनाव में  इस चुनाव में तीसरे नंबर पर रहे। संजय ने उन्होंने 51938 वोट से हराया। वहीं, महुआ से मौजूदा विधायक मुकेश रोशन दूसरे नंबर पर रहे। मुकेश को  44,997 वोट से मात दी।  

विज्ञापन

2020 में मिली थी हारी

संजय कुमार सिंह पहली बार विधायक चुने गए। इससे पहले 2020 के चुनाव में उन्होंने महुआ सीट से मुकेश रोशन से हार का सामना करना पड़ा। संजय कुमार 2020 में तीसरे नंबर पर रहे। इस चुनाव में संजय कुमार को  मात्र  25,198 वोट मिले थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed