फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Who is Rohit Arya, child hostage-taker? Why did he take this action at RA Studios in Powai? know everything

Mumbai: कौन था बच्चों को बंधक बनाने वाला रोहित आर्य? पवई के आरए स्टूडियो में क्यों उठाया ये कदम, जानें सबकुछ

Thu, 30 Oct 2025 05:53 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 30 Oct 2025 05:53 PM IST
विज्ञापन
Who is Rohit Arya, child hostage-taker? Why did he take this action at RA Studios in Powai? know everything
बच्चों को बंधक बनाने वाला रोहित आर्य। - फोटो : अमर उजाला

मुंबई के पवई इलाके में गुरुवार को तब हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने अभिनय के ऑडिशन के बहाने करीब 17 बच्चों को आरए स्टूडियो में बंधक बना लिया। आरोपी की पहचान रोहित आर्य के रूप में हुई, जिसे पुलिस ने कई घंटे की मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में खबर आई कि बच्चों को बचाने के दौरान पुलिस फायरिंग में उसे गोली लगी थी और जब उसे अस्पताल में ले जाया गया तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।  

विज्ञापन


पुणे का रहने वाला है रोहित आर्य
बता दें कि रोहित आर्या पुणे का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि रोहित आर्या को एक स्कूल के काम का सरकारी टेंडर मिला हुआ था। रोहित का कहना है कि उसे अपने द्वारा किये गए काम के पैसे नही मिले थे। रोहित ने अपने बकाया पैसे के लिए कई बार आंदोलन भी किया था। रोहित का कहना था कि उसका दो करोड़ रुपया बकाया था। कहा जा रहा है कि उसने इसी कारण बच्चों को बंधक बनाया था। 
विज्ञापन


बाथरूम के रास्ते घुसी पुलिस
मुंबई पुलिस को अभिभावकों की तरफ से गुरुवार दोपहर 1:45 बजे फोन आया था। जानकारी मिलते ही मौके पर क्यूआरटी, विशेष बल और पुलिस के जवान पहुंच गए। पुलिस ने पहले आरोपी से बातचीत की कोशिश की। जब बात नहीं बनी, तो पुलिस बाथरूम के रास्ते अंदर घुसी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बंधकों में 17 बच्चे थे, वजह जानने की कोशिश कर रही पुलिस
बताया जा रहा है कि बंधकों में 17 बच्चे थे। इनके अलावा दो और लोग थे, जिनमें एक बुजुर्ग भी शामिल थे। ये सभी अब सुरक्षित हैं। बच्चों को उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया है। इसी बीच, मुंबई पुलिस की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि रोहित आर्य को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया और क्या वह वाकई मानसिक रूप से अस्थिर है।



बंधक बनाने वाले ने कहा था- उकसाया तो आग लगा दूंगा
बताया जा रहा है कि आरोपी रोहित आर्य स्टूडियो में ही काम करता है। उसने एक वीडियो भी जारी किया। इसमें उसने धमकी दी, ''मैं रोहित आर्य। मैंने आत्महत्या करने की जगह एक प्लान बनाया और कुछ बच्चों को यहां बंधक बनाया। मेरी कुछ ज्यादा मांगें नहीं हैं। मेरी कुछ नैतिक मांगें हैं। कुछ लोगों से सवाल पूछने हैं। मुझे उनके जवाब चाहिए। न मैं आतंकी हूं, न मेरी पैसों की कोई मांग है। मुझे आसानी से बात करनी है, इसी के लिए बच्चों को बंधक बनाया है। अगर जिंदा रहा तो मैं यह करूंगा, लेकिन होगा जरूर। आपकी तरफ से एक छोटा सा कदम मुझे उकसा देगा और मैं पूरी जगह को आग लगाकर मर जाऊंगा। इससे बच्चों को बेवजह नुकसान होगा, वे निश्चित तौर पर डर जाएंगे। इसका जिम्मेदार मुझे न माना जाए। मैं सिर्फ बात करना चाहता हूं। मैं अकेला नहीं हूं, मेरे साथ कई सारे लोग हैं, जिन्हें परेशानियां हैं।''

प्रत्यक्षदर्शी ने बताई ये बात
वहीं, इस बारे में घटनास्थल पर मौजूद दिनेश गोस्वामी ने भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों से यहां ऑडिशन चल रहा था, रोहित आर्य ने इसे तीन दिन और बढ़ा दिया।  फिर अचानक एक संदेश मिला कि उसने 17 बच्चों का अपहरण कर लिया है। ये तब हुआ जब बच्चे दोपहर के भोजन के लिए बाहर नहीं आए, तो माता-पिता घबरा गए। फिर किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। जब पुलिस यहां पहुंची, तो पता चला कि बच्चों का अपहरण कर लिया गया था। मुंबई पुलिस की टीम अंदर गई और बच्चों को सुरक्षित रूप से बचाया। उन्होंने कहा कि अब इस बात की जांच होनी चाहिए कि स्टूडियो वैध है या अवैध, अपराधी को सख्त सजा मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed