फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   who is noel tata who can lead tata group after ratan tata death family tree

Noel Tata: कौन हैं नोएल टाटा? जो रतन टाटा के बाद संभाल सकते हैं टाटा समूह की कमान

Thu, 10 Oct 2024 12:13 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 10 Oct 2024 12:13 PM IST
विज्ञापन
सार
नोएल टाटा, सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के बोर्ड में ट्रस्टी हैं। नोएल टाटा, टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड, वोल्टास लिमिटेड, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड जैसी टाटा समूह की कंपनियों के अध्यक्ष हैं।
loader
who is noel tata who can lead tata group after ratan tata death family tree
नोएल टाटा - फोटो : टाटा इंटरनेशनल

विस्तार

देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार की रात निधन हो गया। रतन टाटा के निधन अब सवाल उठ रहा है कि टाटा परिवार से अब कौन टाटा समूह की कमान संभाल सकता है। ऐसे में एक नाम की बहुत चर्चा है और वो नाम है नोएल टाटा का। चर्चा है कि रतन टाटा के बाद अब नोएल टाटा ही टाटा समूह की कमान संभाल सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नोएल टाटा को ही फोन कर रतन टाटा के निधन पर संवेदना व्यक्त की। आइए जानते हैं कि कौन हैं नोएल टाटा और रतन टाटा से उनका क्या रिश्ता है-


कौन हैं नोएल टाटा
नोएल टाटा, रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। दरअसल रतन टाटा के पिता नवल टाटा ने दो शादियां की थीं। नवल टाटा ने पहली शादी सूनी टाटा से की थी, जिनसे उनके दो बेटे रतन टाटा और जिम्मी टाटा हुए। सूनी टाटा से तलाक के बाद नवल टाटा ने स्विट्जरलैंड की एक बिजनेसवमेन सिमोन से साल 1955 में दूसरी शादी की। नवल टाटा और सिमोन टाटा के बेटे ही नोएल टाटा हैं। 


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नोएल टाटा, सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के बोर्ड में ट्रस्टी हैं। नोएल टाटा, टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड, वोल्टास लिमिटेड, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड जैसी टाटा समूह की कंपनियों के अध्यक्ष हैं, साथ ही टाइटन कंपनी के उपाध्यक्ष भी हैं। 



रतन टाटा के बाद टाटा समूह की संभाल सकते हैं कमान
63 वर्षीय नोएल नवल टाटा ट्रेंट के अध्यक्ष हैं। वे टाटा इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक और टाइटन कंपनी के उपाध्यक्ष भी हैं। नोएल को टाटा संस के बोर्ड में निदेशक के रूप में शामिल किए जाने की संभावना है। 2010-2011 के दौरान नोएल टाटा को टाटा इंटरनेशनल का प्रबंध निदेशक बनाए जाने की उम्मीद थी और अटकलें लगाई जा रही थीं कि उन्हें रतन टाटा का उत्तराधिकारी बनाने की तैयारी है। हालांकि साल 2011 में उनके बहनोई साइरस मिस्त्री को रतन टाटा का उत्तराधिकारी घोषित कर दिया गया।

नोएल टाटा की शादी आलू मिस्त्री से हुई है, जो टाटा संस में सबसे बड़े एकल शेयरधारक और साइरस मिस्त्री के पिता पालोनजी मिस्त्री की बेटी हैं। दंपति की तीन संतान हैं, जिनमें लीह टाटा, माया टाटा और नेवाइल टाटा शामिल हैं। नोएल टाटा की बेटी लीह टाटा भी टाटा समूह में अपनी पहचान बना रही हैं। स्पेन में प्रतिष्ठित IE बिजनेस स्कूल में मार्केटिंग में अपनी मास्टर डिग्री पूरी की और फिलहाल टाटा समूह के साथ काम कर रही हैं। लीह ने 2006 में ताज होटल्स रिसॉर्ट्स एंड पैलेसेस में सहायक बिक्री प्रबंधक के रूप में अपनी पेशेवर यात्रा शुरू की। पिछले कुछ वर्षों में, वह रैंक में ऊपर उठती गई हैं और वर्तमान में ताज होटल्स में विकास और विस्तार के प्रबंधक के रूप में कार्य करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed