फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Who is Jitin Prasad: Congress Leader and Former union minister bhartiya janta party

जितिन प्रसाद: कभी पिता ने भी की थी अदावत अब बेटे ने कांग्रेस से की बगावत

Wed, 09 Jun 2021 02:30 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 09 Jun 2021 02:30 PM IST
सार

जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने को पार्टी के मिशन यूपी 2022 की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। कई लोगों का मानना है कि जितिन प्रसाद ब्राह्मण नेता हैं और उनको पाले में लाकर भाजपा ब्राह्मणों में संदेश देना चाहती है कि पार्टी उनके साथ है।

विज्ञापन
Who is Jitin Prasad: Congress Leader and Former union minister bhartiya janta party
भाजपा में शामिल हुए कांग्रेसी नेता जितिन प्रसाद - फोटो : PTI

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लंबे वक्त से अंदरुनी कलह झेल रही कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता जितिन प्रसाद ने बुधवार यानी आज कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। जितिन प्रसाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।

विज्ञापन


जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने को पार्टी के मिशन यूपी 2022 की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। कई लोगों का मानना है कि जितिन प्रसाद ब्राह्मण नेता हैं और उनको पाले में लाकर भाजपा ब्राह्मणों में संदेश देना चाहती है कि पार्टी उनके साथ है।
विज्ञापन


भाजपा सांसद और प्रवक्ता अनिल बलूनी ने बुधवार यानी आज सुबह एक ट्वीट किया था कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में आज कोई बड़ी हस्ती पार्टी में शामिल होगी। इसके बाद से ही कयासबाजी शुरू हो गई थी। कांग्रेस के कई दिग्गज पार्टी आलाकमान से नाराज हैं। इसलिए गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, सचिन पायलट और जितिन प्रसाद के नाम पर कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि, इन नेताओं में सबसे अधिक चर्चा में पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की ही हो रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




राहुल के करीब नेताओं में शुमार जितिन प्रसाद
 जितिन प्रसाद धौरहरा लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा यूपी सरकार में उनके पास मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री की जिम्मेदारी थी। जितिन प्रसाद का नाम उन युवा नेताओं में शुमार रहा है, जो राहुल गांधी के करीबी हैं। इससे पहले राहुल के ही सबसे करीबी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके बाद भाजपा ने सिंधिया को राज्यसभा भेजा था। 

कौन हैं जितिन प्रसाद?

जितिन प्रसाद, कांग्रेस के दिग्गज नेता जितेंद्र प्रसाद के बेटे हैं। जितेंद्र प्रसाद दो प्रधानमंत्रियों (राजीव गांधी और पीवी नरसिम्हाराव) के राजनीतिक सलाहकार थे। वर्ष 2000 में जितेंद्र प्रसाद कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव सोनिया गांधी के खिलाफ लड़े थे, लेकिन वह हार गए थे। वर्ष 2001 में जितेंद्र प्रसाद का निधन हो गया।

2004 बने सबसे युवा केंद्रीय मंत्री
इसके बाद पिता जितेंद्र प्रसाद की राजनीतिक विरासत को जितिन प्रसाद ने संभाला। वर्ष 2001 में वह इंडियन यूथ कांग्रेस से जुड़ गए। वर्ष 2004 में जितिन प्रसाद शाहजहांपुर सीट से जीतकर पहली बार लोकसभा पहुंचे। यूपीए-1 की सरकार में जितिन प्रसाद को केंद्रीय मंत्री बनाया गया। वह मंत्री बनने वाले सबसे युवा चेहरों में से एक थे।

वर्ष 2009 में जितिन प्रसाद, धौरहरा लोकसभा सीट से लड़े और जीते। यूपीए-2 में जितिन प्रसाद को पेट्रोलियम और सड़क एवं परिवहन जैसे अहम मंत्रालय की बतौर राज्य मंत्री जिम्मेदारी मिली थी। वर्ष 2014 का चुनाव जितिन प्रसाद हार गए। इसके बाद से ही जितिन प्रसाद के राजनीतिक सितारे गर्दिश में चल रहे थे।

कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाने वालों में जितिन भी शामिल

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद उन 23 नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व में बदलाव और इसे और ज्यादा सजीव बनाने के लिए पत्र लिखा था। उत्तर प्रदेश में इसको लेकर कुछ नेताओं ने उनका विरोध भी किया था।

कांग्रेस ने किया था ब्रह्म चेतना सवांद कार्यक्रम से किनारा
जितिन प्रसाद लंबे समय से ब्राह्मण समाज के हक में आवाज उठाते रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व से उन्हें समर्थन नहीं मिल रहा था। यही वजह थी कि जब जितिन ने ब्रह्म चेतना सवांद कार्यक्रम की घोषणा की तो पार्टी ने इससे किनारा कर लिया। कई नेताओं ने यह तक कहा कि वह उनका अपना निजी मसला है, इससे पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed