फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   WHO admired Clean India Mission

विश्व स्वास्थ्य संगठन भी हुआ स्वच्छ भारत मुहिम का मुरीद

Mon, 19 Nov 2018 05:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Nov 2018 05:03 AM IST
विज्ञापन
WHO admired Clean India Mission

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने रविवार को कहा कि विभिन्न देश किस तरह से स्वच्छता सेवाएं सभी को मुहैया करा सकते हैं, ‘स्वच्छ भारत’ अभियान इसका एक अच्छा उदाहरण है।

विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ ने कहा कि स्वच्छ भारत कार्यक्रम के तहत साल 2016 से 2018 के बीच घरेलू स्वच्छता का दायरा सालाना 13 फीसदी की दर से बढ़ा है। उसने कहा कि हर किसी की सुरक्षित स्वच्छता सुविधाओं तक पहुंच होनी चाहिए, जिसमें गुणवत्ता वाले सीवेज सिस्टम से जुड़े स्वच्छ शौचालय शामिल हैं। 
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्वी एशियाई क्षेत्र के देशों के लोगों के साथ दुनियाभर में इन सेवाओं तक पहुंच अभी भी एक बड़ी समस्या बनी हुई है। दक्षिण-पूर्वी एशिया के लिए डब्ल्यूएचओ की क्षेत्रीय निदेशक डॉ पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा कि पूरे क्षेत्र में 90 करोड़ लोग प्राथमिक स्वच्छता सुविधाओं से वंचित हैं जबकि 50 करोड़ लोग खुले में शौच करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने कहा कि हाल के वर्षों में सदस्य देशों ने संतोषजनक प्रगति की है और पूरे क्षेत्र में प्राथमिक स्वच्छता का शहरी दायरा करीब 70 फीसदी हो गया है। अधिकतर देशों में ग्रामीण दायरा 50 फीसदी से अधिक हो गया है जबकि खुले में शौच करने वालों की संख्या 50 फीसदी अधिक से घटकर 30 फीसदी अधिक रह गई है। वहीं कई सदस्य देशों में प्राथमिक स्वच्छता सेवाओं का दायरा 90 फीसदी तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed