फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   White fungus reached the brain from the nose of a patient in Hyderabad

कोरोना का कहर: मरीज की नाक से दिमाग में पहुंचा व्हाइट फंगस, सर्जरी से निकाला

Sat, 07 Aug 2021 06:22 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, हैदराबाद
एजेंसी, हैदराबाद Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 07 Aug 2021 06:22 AM IST
सार

  • एमआरआई करने पर व्हाइट फंगस के थक्के दिखने के बाद सर्जरी से फंगस को निकाला गया
  • डॉ. रंगनाधाम बताया कि दिमाग में दुर्लभ व्हाइट फंगस है जो मस्तिष्क में जमा हुआ था

विज्ञापन
White fungus reached the brain from the nose of a patient in Hyderabad
व्हाइट फंगस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना को मात देने वाले मरीजों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हैदराबाद में कोरोना को मई में मात दे चुके मरीज के मस्तिष्क में दुर्लभ व्हाइट फंगस मिला, जिसे वैज्ञानिक भाषा में एस्परजिलस भी कहते हैं। फंगस मरीज की नाक से मस्तिष्क में पहुंचा था।

विज्ञापन


हैदराबाद के सनसाइन अस्पताल के न्यूरोसर्जन डॉ. पी रंगनाधाम बताते हैं कि रोगी मई में कोरोना से स्वस्थ हुआ था। कुछ समय बाद उसे बोलने में दिक्कत शुरू हुई। एमआरआई किया गया तो उसमें थक्के दिखे। बाद में पता चला कि दिमाग में दुर्लभ व्हाइट फंगस है जो मस्तिष्क में जमा हुआ था। सर्जरी से फंगस को निकाल दिया गया है।
विज्ञापन


मरीज नहीं था डायबिटिक
डॉ. रंगनाधाम बताते हैं कि फंगस इंफेक्शन के अधिक मामले मधुमेह से ग्रसित मरीजों में मिलते हैं। ये मामला दुर्लभ इसलिए भी है क्योंकि रेागी डायबिटीक नहीं था।  डॉक्टरों ने बताया कि मस्तिष्क के भीतर छोटे-छोटे टुकड़े मिले हैं जिनमें ऑपरेशन के दौरान कोई बदलाव नहीं देखा गया। इसी तरह मस्तिष्क के एक हिस्से में सड़ा हुआ तत्त्व मिला है जो मस्तिष्क से पूरी तरह अलग था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed