फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   while Modi-Jinping did Meeting at wuhan government build new 96 outpost on Indo-China Border

हिंदी-चीनी भाई-भाई, पर बॉर्डर की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, ITBP ने बनाए 96 नए बॉर्डर पोस्ट

Sat, 28 Apr 2018 09:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 28 Apr 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
while Modi-Jinping did Meeting at wuhan government build new 96 outpost on Indo-China Border
मोदी-जिनपिंग

चीन के साथ दोस्ताना रिश्तों की एक नई नींव रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर चीन में हैं। शनिवार को उनका दौरा समाप्त हो जाएगा और वह स्वदेश लौट आएंगे। वहीं देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस ने सरकार की मंजूरी मिलने के बाद सीमा पर नए 96 बॉर्डर आउटपोस्ट (बीओपीएस) बना दिए हैं। यह आउटपोस्ट 3,448 किलोमीटर लंबी भारत-चीन सीमा पर बनाए गए हैं। इनके बनने से इस बर्फीले क्षेत्र में जवानों को अपने ऑपरेशन्स को अंजाम देने में सहायता मिलेगी और यहां से भारतीय क्षेत्र में अक्सर चीनी सैनिकों द्वारा होने वाली घुसपैठ को रोकने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


नए पोस्ट के जरिए 12,000 और 18,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित सेना की पोस्ट तक राशन पहुंचाने में मदद मिलेगी। साथ ही यहां से भारतीय सेना चीनी सेना पर करीब से नजर रख सकेगी। सूत्रों के अनुसार गृह मंत्रालय इस मामले पर विदेश और रक्षा मंत्रालय के साथ बातचीत कर रहा है। जिसके बाद माना जा रहा है कि जल्द ही नए बीओपीएस को मंजूरी मिल जाएगी। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा- यह भारत की आंतरिक सुरक्षा नीति का हिस्सा है और इसका मतलब यह नहीं है कि हम चीन के साथ मुकाबला करना चाहता हैं। बीओपीएस को बनाने की योजना के बारे में काफी सालों से बातचीत हो रही थी और यह एक नियमित प्रक्रिया है।
विज्ञापन


सीमा पर नए पोस्ट बनने से अब आईटीबीपी के पास भारत-चीन सीमा पर कुल 272 बीओपीएस हो गई हैं। इससे पहले उसके पास 176 आउटपोस्ट थे। अधिकारियों का कहना है कि आईटीबीपी नए और आउटपोस्ट के लिए 9 और बटालियों को बढ़ाएगा जिसमें लगभग 9,000 पुरुष होंगे। यह बटालियन आने वाले कुछ सालों में बनाई जाएंगी। इनका प्रस्ताव दिया जा चुका है और मंजूरी का इंतजार है। यह परिणाम उस समय सामने आया है जब सरकार ऊंचाई पर स्थित सैनिकों के काम करने के लिए माहौल को अनुकूल बनाने की कोशिश कर रही है। इसी वजह से आईटीबीपी की 54 आउटपोस्ट को टेंपरेचर कंट्रोल्ड इंटीग्रेटेड बनाने के लिए मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed