{"_id":"5e0cdc2f8ebc3e87df0290e3","slug":"where-will-pakistani-non-muslims-go-to-italy-asks-mos-home-g-kishan-reddy","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री ने किया सवाल, पाकिस्तानी अल्पसंख्यक कहां जाएंगे, इटली?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्रीय मंत्री ने किया सवाल, पाकिस्तानी अल्पसंख्यक कहां जाएंगे, इटली?
Wed, 01 Jan 2020 11:21 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 01 Jan 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
जी किशन रेड्डी (फाइल फोटो)
- फोटो : फेसबुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन करते हुए कहा है कि पाकिस्तान के हिंदुओं व अन्य अल्पसंख्यकों को शरण देना हमारा नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने सवाल किया, 'तीन पड़ोसी मुस्लिम देशों के अल्पसंख्यकों को नागरिकता देना हमारा नैतिक कर्तव्य है। अगर वे भारत नहीं आते हैं, तो कहां जाएंगे? इटली? इटली हिंदुओं या सिखों को स्वीकार नहीं करेगा क्योंकि वे गरीब लोग हैं।'
विज्ञापन
पाकिस्तान में हिंदू, सिख, ईसाइयों और जैन लोगों की जनसंख्या में भारी गिरावट पर उन्होंने कहा कि यह भारत का नैतिक कर्तव्य है कि गैर मुस्लिम लोगों को शरण दी जाए। मंत्री ने यह भी दावा किया कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सीएए और जीएसटी के बीच अंतर तक नहीं पता। इसी वजह से उन्होंने हाल में कहा था कि नागरिकता कानून से टैक्स में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर इस मुद्दे पर 'घटिया राजनीति' करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष लोगों को जानबूझकर गुमराह कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील करने के बजाय हिंसा भड़काने में लगा हुआ है।
विज्ञापन