फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Where 'Dada' fell: Mourners and farmers gather at edge of Baramati runway

बारामती विमान हादसा: रनवे के किनारे जहां 'दादा' का विमान गिरा, शोक मनाने वालों और किसानों की जुट रही भीड़

Thu, 29 Jan 2026 10:21 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारामती (पुणे)।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारामती (पुणे)। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 29 Jan 2026 10:21 PM IST
सार

विमान हादसे के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री का आज बारामती में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सैकड़ों की तादाद में लोग शामिल हुए। शोकाकुल लोग भारी संख्या में रनवे को पार करते हुए दुर्घटनास्थल के करीब पहुंचे। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Where 'Dada' fell: Mourners and farmers gather at edge of Baramati runway
विमान हादसा। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पुणे जिले के बारामती में लोगों के लिए हवाई अड्डे के रनवे से 200 मीटर दूर स्थित स्थान अब केवल एक विमान हादसे की जगह नहीं रहा, बल्कि हजारों शोकाकुल समर्थकों और उत्सुक लोगों के जुटने का केंद्र बन गया है। 
विज्ञापन
Trending Videos

Where 'Dada' fell: Mourners and farmers gather at edge of Baramati runway
अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए लोग - फोटो : पीटीआई
आम लोगों से भरा दुर्घटनास्थल जाने वाले रास्ता
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का गुरुवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद पुणे जिले में बारामती हवाई पट्टी के पास दुर्घटनास्थल की ओर जाने वाला रास्ता न केवल फॉरेंसिक और विमानन विशेषज्ञों से बल्कि आम लोगों से भी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Where 'Dada' fell: Mourners and farmers gather at edge of Baramati runway
विमान दुर्घटनास्थल - फोटो : पीटीआई
बड़ी संख्या में अंतिम संस्कार में पहुंचे ग्रामीण
शोक के प्रतीक के रूप में सफेद कपड़े पहने लोग दूर-दराज के इलाकों से यहां पहुंचे। वे उस जगह को देखना चाहते थे, जहां उनके 'दादा' (बड़े भाई)  यानी अजित पवार ने अंतिम सांस ली थी। 
विज्ञापन

Where 'Dada' fell: Mourners and farmers gather at edge of Baramati runway
बारामती विमान दुर्घटनास्थल - फोटो : पीटीआई
काम करने वाले नेता थे अजित पवार: किसान
भीड़ में इंदापुर कस्बे के किसान अशोक जमादार भी शामिल थे, जो 60 किलोमीटर दूर से आए थे। उनका कहना था कि उन्हें उस व्यक्ति के लिए यह करना जरूरी लगा, जिसने उनकी जिंदगी बदल दी। पत्नी का सहारा लेकर खड़े जमादार रोते हुए कह रहे थे कि उनके लिए पवार केवल एक बड़े नेता नहीं थे, बल्कि वह इंसान थे, जिनकी वजह से उनका परिवार जीवित रह सका। उन्होंने कहा, मैं किसान हूं। अजित दादा के फैसलों की वजह से मेरा तीन लाख रुपये का कर्ज माफ होने वाला था।  उन्होंने कहा, वह काम करने वाले नेता थे। जो भी वादा किया, उसे पूरा किया।

Where 'Dada' fell: Mourners and farmers gather at edge of Baramati runway
अजित पवार के निधन के बाद शोक संतप्त लोग। - फोटो : पीटीआई
राज्य का बजट पेश करने वाले थे उपमुख्यमंत्री अजित पवार
उपमुख्यमंत्री के तौर पर अजित पवार (66 वर्षीय) के पास वित्त और योजना विभाग का जिम्मा था और वह आने वाले हफ्तों में 2026-27 का राज्य बजट पेश करने वाले थे।

पुलिस ने दुर्घटनास्थल की घेराबंदी की
हादसे के बाद जिस जगह विमान का मलबा पड़ा है, उसे पुलिस ने घेराबंदी कर बंद कर दिया है। विमानन मंत्रालय के तहत काम करने वाले विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Where 'Dada' fell: Mourners and farmers gather at edge of Baramati runway
विमान दुर्घटनास्थल - फोटो : पीटीआई
मलबा देखने के लिए रनवे पार करते रहे लोग
इलाके में घेराबंदी और पुलिस की तैनाती के बावजूद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचते दिखे और सिर्फ मलबा देखने के लिए रनवे को पार करते रहे।

Where 'Dada' fell: Mourners and farmers gather at edge of Baramati runway
विमान दुर्घटनास्थल के पास तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : पीटीआई
दुर्घटनास्थल के पास नहीं जाने दे रही पुलिस
एक अन्य स्थानीय निवासी राजेंद्र धमाले ने शिकायत की कि पुलिस लोगों को दुर्घटनास्थल के पास नहीं जाने दे रही है। उन्होंने कहा, हम केवल दूर से ही दुर्घटनास्थल को देख पाए।

Where 'Dada' fell: Mourners and farmers gather at edge of Baramati runway
विमान हादसा स्थल के पास लोग। - फोटो : पीटीआई
प्रशासन ने 500 मीटर के दायरे में तैनात किया पुलिस बल  
लोगों को दुर्घटनास्थल के पास जाने से रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन ने 500 मीटर के दायरे में पुलिस बल तैनात किया है।
 

Where 'Dada' fell: Mourners and farmers gather at edge of Baramati runway
अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल लोग - फोटो : पीटीआई
पुलिस ने क्या कहा?
पुणे के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संदीप सिंह गिल ने कहा, आसपास के गांवों से कई लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे और लौटते समय उनमें से कई बारामती हवाई अड्डे की ओर चले गए। इसे देखते हुए हमने हवाई पट्टी पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया। जांच के लिए विमान का मलबा बेहद अहम है, इसलिए पर्याप्त पुलिस सुरक्षा के साथ इलाके की घेराबंदी की गई है, ताकि किसी तरह की छेड़छाड़ न हो। 

Where 'Dada' fell: Mourners and farmers gather at edge of Baramati runway
बारामती विमान हादसा - फोटो : पीटीआई
हादसे में अजित पवार समेत पांच की मौत
पवार के अलावा, इस निजी विमान में सवार चार अन्य लोगों की भी इस हादसे में मौत हो गई।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed