फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   When will CJP's 'Jail Bharo' movement begin Deepak questions Election Commission functioning where it start.

कब से शुरू होगा सीजेपी का जेल भरो आंदोलन?: दीपके ने चुनाव आयोग के काम पर उठाए सवाल, जानें कहां से होगी शुरुआत

Wed, 30 Sep 2026 01:40 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी एएनआई, मुबंई
एएनआई, मुबंई Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 30 Sep 2026 01:40 PM IST
सार

मुंबई में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अब एक नया आंदोलन शुरू करने का एलान किया है।  उन्होंने चुनाव आयोग के कामकाज और चुनावों में एआई के कथित इस्तेमाल पर सवाल उठाए। आइए जानते हैं कि यह आंदोलन कब से और कहां शुरू होगा? 

विज्ञापन
When will CJP's 'Jail Bharo' movement begin Deepak questions Election Commission functioning where it start.
अभिजीत दीपके, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बुधवार को घोषणा की कि गांधी जयंती पर मुंबई के शिवाजी पार्क से 'जेल भरो आंदोलन' शुरू किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग का कामकाज देशहित में नहीं है। मुंबई पहुंचने के बाद, दीपके ने कहा कि विरोध प्रदर्शन 2 अक्तूबर को शिवाजी पार्क से शुरू होगा और सभी राजनीतिक दलों से इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन


चुनाव आयोग पर क्या आरोप लगाया? 
उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की तानाशाही चिंता का विषय है। इसके साथ ही कहा कि देश में बदलाव लाने के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत है। चुनावों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के कथित गलत इस्तेमाल पर एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार की बातों का समर्थन करते हुए दीपक ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया से जुड़ी चिंताओं को दूर करने के लिए सभी को साथ आना चाहिए।
विज्ञापन


कब से शुरू होगा यह आंदोलन?
दीपक ने घोषणा की कि गांधी जयंती पर 'जेल भरो आंदोलन' शुरू किया जाएगा। उन्होंने राजनीतिक दलों और लोगों से इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की। यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब मतदाता सूची के 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (एसआईआर) को लेकर विपक्ष का विरोध तेज हो गया है। वहीं मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएनएस और यूबीटी का विरोध मार्च
इससे पहले, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे और यूबीटी सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस बीच उन्होंने घोषणा की कि 4 अक्तूबर को चुनाव आयोग के खिलाफ एक विरोध मार्च निकाला जाएगा, जो भायखला से बीएमसी मुख्यालय तक जाएगा।


एमएनएस प्रमुख ने क्या कहा? 
एमएनएस प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी कई वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) और चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठाती रही है। उन्होंने कहा, 'हम कई वर्षों से लगातार ईवीएम और चुनाव आयोग के मनमाने फैसलों पर सवाल उठाते रहे हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। मैं सभी पार्टियों को इस विरोध मार्च में शामिल होने के लिए आमंत्रित करना चाहता हूं।' उन्होंने चुनाव आयोग के खिलाफ 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के प्रस्तावित जेल भरो आंदोलन को भी अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed