{"_id":"57e316974f1c1b3e34a82683","slug":"when-war-was-done-with-india-pak-will-not-be-able-to-fight","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'युद्ध हुआ तो पाक कभी जंग के लायक नहीं रहेगा'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'युद्ध हुआ तो पाक कभी जंग के लायक नहीं रहेगा'
ब्यूरो/जयपुर
Updated Thu, 22 Sep 2016 04:54 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा सुरक्षा बल के आईजी बीआर मेघवाल ने कहा है कि यदि इस बार जंग हुई, तो पाकिस्तान भविष्य में किसी भी तरह के युद्ध के लायक नहीं रहेगा। राजस्थान में भारत-पाक सीमा से सटे जैसलमेर जिले में सीमा सुरक्षा बल की त्रैमासिक सुरक्षा बैठक के अंतिम दिन मेघवाल ने पत्रकारों से कहा कि पकिस्तान की तरफ से पश्चिमी सीमा पर भी मूवमेंट बढ़ा है।
विज्ञापन
सीमा के उस पार नफरी और गाड़ियों की हलचल दिखाई दे रही है। इस सीमा से घुसपैठ की भी आशंका बढ़ी है। लेकिन उड़ी आतंकी हमले के बाद सीमा पर कड़ी सुरक्षा कर दी गई है और रिजर्व बल को भी सीमा पर बुला लिया गया है।
विज्ञापन
सीमा पर ऐसे अधिकारियों की नियुक्ति भी कर दी है, जो किसी भी परिस्थिति में निर्णय लेने के लिए सक्षम हैं। भारतीय सीमा में जवानों को अत्याधुनिक हथियार और उच्च सुरक्षा तकनीक से लैस कर दिया गया है।
विज्ञापन