{"_id":"5b4701a74f1c1b97468b5fcb","slug":"when-two-indigo-airways-airplanes-came-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"...जब सामने आए दो विमान, आसमान में अटकीं सैकड़ों की सांसें","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
...जब सामने आए दो विमान, आसमान में अटकीं सैकड़ों की सांसें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडिगो एयरवेज के दो विमानों में बैठे यात्रियों की जान उस समय थम गई जब दो विमान आमने-सामने आ गए। भगवान का शुक्र है कि कर्नाटक की राजधानी बंगलूरु में एक बड़ी हवाई दुर्घटना होते-होते टल गई जब इंडिगो के दो विमान आमने-सामने आ गए लेकिन सही समय पर सतर्कता बरतने के कारण विमानों का मार्ग बदल दिया गया और बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
इनमें से एक विमान का संचालन कोयंबटूर-हैदराबाद के बीच था तो दूसरे का बंगलूरु-कोच्चि के बीच। यह दुर्घटना मंगलवार को टल गई, जिस बारे में गुरुवार को बयान जारी कर जानकारी दी गई। एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) ने इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 779 से 36,000 फुट की ऊंचाई पर उड़ान भरने के लिए कहा था, जबकि उड़ान संख्या 6E 6505 से 28,000 फुट की ऊंचाई पर उड़ने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
हालांकि दोनों विमान उस वक्त आमने-सामने आ गए, जब 6E 779 हवा में 27,300 फुट की ऊंचाई पर और उड़ान संख्या 6E 6505 आसमान में 27,500 फुट की ऊंचाई पर था। दोनों विमानों के बीच केवल चार मील की दूरी रह गई थी और वर्टिकल दृष्टि से उनके बीच केवल 200 फुट का फासला था। इसके बाद ट्रैफिक अलर्ट और कोलिजन अवॉडेंस सिस्टम (TCAS) को एक्टीवेट किया, जिससे एक बड़े हादसे को टाला जा सका। विमान कंपनी की तरफ से भी अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है।
विज्ञापन