फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   When Modi was condemning violence, then Alimuddin was killed jharkhand

PM मोदी की चेतावनी भरी अपील भी बेअसर, बीफ के शक में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

Fri, 30 Jun 2017 07:53 AM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Fri, 30 Jun 2017 07:53 AM IST
विज्ञापन
When Modi was condemning violence, then Alimuddin was killed jharkhand
झारखंड - फोटो : getty

गोरक्षा के नाम पर हिंसा के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चेतावनी भरी अपील भी बेअसर हो गई है। झारखंड में वाहन से बीफ ले जाने के शक में भीड़ ने गुरुवार को एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने पिटाई के वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

 
पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने संवाददाताओं को बताया कि रामगढ़ पुलिस थाने के बाजार टांड़ इलाके में तकरीबन 30 लोगों ने पश्चिम बंगाल की नंबर प्लेट वाले एक वैन को घेर लिया। उन्होंने वाहन चालक मोहम्मद अलीमुद्दीन को खींचकर बाहर निकाला, बुरी तरह पिटाई की और गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


भीड़ ने हजारीबाग जिला निवासी अलीमुद्दीन के वाहन को भी आग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल अलीमुद्दीन को अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दो दिन पहले ही गिरीडीह जिले में एक व्यक्ति को गौहत्या के शक में पीट-पीटकर मार दिया गया था क्योंकि उसके घर के सामने एक मरी हुई गाय पाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक के मुताबिक वीडियो फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस निजी दुश्मनी के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद रामगढ़ के उपायुक्त राजेश्वरी बी ने बताया कि क्षेत्र की कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed