{"_id":"5a0a7c414f1c1b70548bd0ee","slug":"when-maharashtra-engineers-mother-gots-gas-cylinder-in-house-he-thanks-to-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: मां को मिला गैस सिलेंडर तो बेटे ने PM को कहा थैंक्स, मोदी ने भी भेजा ये जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: मां को मिला गैस सिलेंडर तो बेटे ने PM को कहा थैंक्स, मोदी ने भी भेजा ये जवाब
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के विदर्भ में रहने वाले मैकेनिकल इंजीनियर मगनेश रायमल के लिए वो पल बेहद खास रहा जब सालों से चूल्हें पर खाना पका रही उसकी मां को गैस सिलेंडर की सुविधा मिली। ये सुविधा प्रधानमंत्री उज्जव योजना के तहत मिली है, जिसे पाकर मगनेश का पूरा परिवार बेहद खुश है।
विज्ञापन
दिलचस्प बात है कि पीएम मोदी भी उसकी खुशी की एक वजह बने हैं। दरअसल, मगनेश ने घर में सिलेंडर आने के बाद पीएम को शुक्रिया करने के लिए लेटर लिखा था। मगनेश ने पीएम को मां के चेहरे पर आई खुशी और इस स्कीम से देशवासियों को हो रहे फायदे की बातें रखी।
विज्ञापन
वहीं पीएम की ओर से आज भी करोड़ों घर में चूल्हों पर ही खाना पकता है और ये महिलाओं की सेहत पर बुरा असर करता है। हर घर में सिलेंडर हो ये पूरी कोशिश है और इस स्कीम से इस सपने को जरूर पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
प्राइवेट फर्म में काम करने वाले मगनेश ने बताया कि उसके घर में इस बात को लेकर अक्सर झगड़ा हुआ था, लेकिन हालातों के चलते मां को सिलेंडर की सुविधा मुहैया करना संभव नहीं था। मगनेश के पिता ने गांव में गैस एजेंसी खुल जाने के बाद कई कोशिशे की, लेकिन उन्हें ये सुविधा नहीं मिल सकी। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक मगनेश के पिता ने बताया कि उनकी पत्नी को सांस की परेशानी होने लगी थी।