फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   When in the case of nida miyan said, Bareilly's fatwa is neither changed and will not change

जब निदा केस में अजहरी मियां ने कहा, बरेली का फतवा है न बदला है न बदलेगा

Fri, 27 Jul 2018 12:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Updated Fri, 27 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
When in the case of nida miyan said, Bareilly's fatwa is neither changed and will not change

बरेली का फतवा न बदला है न बदलेगा। हुकूमत बदल सकती है लेकिन फतवा नहीं क्योंकि यह फतवा कुरान और हदीस का हुक्म है। यह एलान शुक्रवार को जामा मस्जिद में नमाज से पहले शहर इमाम मुफ्ती खुर्शीद आलम ने तकरीर करते हुए किया। उन्होंने कहा कि जो फतवा दिया गया, वह हिंदा के नाम से है और वह सभी पर लागू होता है। मर्द हो या औरत जो कुरान और हदीस का मुनकिर है, उस पर यह फतवा आयद है। वह खुद क्यों न हों, इस फतवे की जद से नहीं बच सकते। 

विज्ञापन


मुफ्ती खुर्शीद ने अपनी तकरीर में वह दौर याद दिलाया जब आज से 40 साल पहले आपातकाल के दौर में जब मुफ्ती आजम हिंद ने नसबंदी के खिलाफ फतवा दिया था। तब तमाम लोगों ने उनसे आकर मशवरा दिया था कि फतवा बदल लीजिए, लेकिन उन्होंने जवाब दिया था कि घबराने की जरूरत नहीं है। यह बरेली का फतवा है, सरकार बदल जाएगी मगर यह नहीं बदलेगा।
विज्ञापन


और बाद में हुआ भी यही, फतवा तो नहीं बदला लेकिन सरकार बदल गई। उन्होंने कहा कि उलमा-इकराम ने कहा है कि कुरान और हदीस का हुक्म बताना हमारी जिम्मेदारी है। उसे मानना या मानना लोगों का काम है। बता दें कि तीन तलाक और हलाला के खिलाफ लड़ाई लड़ रही आला हजरत खानदान की बहू निदा खान ने इस फतवे को अपने खिलाफ बताया था। इस पर केंद्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने फतवा जारी करने वालों के खिलाफ आईपीसी के तहत आपराधिक कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य अल्पसंख्यक आयोग की भी टीम यहां आई थी, जिसके सामने शहर काजी मुफ्ती असजद रजा खां कादरी, शहर इमाम मुफ्ती खुर्शीद आलम और फतवा तहरीर करने वाले मुफ्ती अफजाल रजवी ने बताया था कि फतवा निदा के खिलाफ नहीं था। उसे मानना या न मानना भी किसी के अपने ऊपर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed