{"_id":"6877ae5d763a42f64703a7c3","slug":"when-human-lives-at-stake-matter-needs-utmost-sincerity-sc-acquits-death-row-convict-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Supreme Court: 'जब जिंदगी दांव पर हो, तब ईमानदारी से काम लेना जरूरी', कोर्ट ने मृत्युदंड पाए दोषी को किया बरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Supreme Court: 'जब जिंदगी दांव पर हो, तब ईमानदारी से काम लेना जरूरी', कोर्ट ने मृत्युदंड पाए दोषी को किया बरी
Wed, 16 Jul 2025 07:21 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 16 Jul 2025 07:21 PM IST
सार
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के मामले में मृत्युदंड की सजा काट रहे व्यक्ति को बरी कर दिया। कोर्ट ने कहा कि जब इंसानी जीवन दांव पर हो तो सबूत पूरी तरह साफ और पुख्ता होने चाहिए। गवाहों के बयानों में विरोधाभास होने के कारण आरोपी का दोष साबित नहीं हो सका।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि जब इंसानी जिंदगी दांव पर हो और कीमत खून से चुकानी पड़े, तो ऐसे मामलों को पूरी ईमानदारी से निपटाना जरूरी होता है। शीर्ष कोर्ट ने 2013 में अपने परिवार की हत्या के दोषी एक व्यक्ति को बरी किया, जो पहले मृत्युदंड की सजा काट रहा था।
विज्ञापन
जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संजय करोल और जस्टिस संदीप मेहता की तीन सदस्यीय बेंच ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के उस फैसले को रद्द कर किया, जिसमें आरोपी की फांसी की सजा को बरकरार रखा गया था। शीर्ष कोर्ट ने अभियोजन पक्ष के गवाहों की गवाही में बड़ा विरोधाभास पाया। इसलिए यह साफ नहीं हो पाया कि आरोपी ने सच में अपराध किया है या नहीं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली सरकार को आदेश: 'शेख अली की गुमटी' को संरक्षित स्मारक घोषित करें, हटाएं अवैध कब्जा
विज्ञापन
कोर्ट ने कहा, फिर दोहराते हुए हम यह कहना चाहते हैं कि जब इंसानी जीवन दांव पर हो और कीमत खून की हो, तब पुख्ता सबूत होने चाहिए और उसमें कोई चूक नहीं होनी चाहिए। ऐसे मामलों में पूरी ईमानदारी से काम लेना जरूरी होता है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में आगे कहा, हम आरोपी (अपीलकर्ता) को दोषी नहीं ठहरा सकते क्योंकि उसका अपराध साबित नहीं किया गया है।
अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया था कि बलजिंदर नाम के व्यक्ति ने 29 नवंबर 2013 को कथित तौर पर अपनी पत्नी, छोटे बच्चों, साली की हत्या की थी और दो अन्य को घायल कर दिया था। बलजिंदर कुछ दिन पहले अपनी सास के घर गया था और उसने पैसों को लेकर झगड़े के चलते अपनी पत्नी और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी थी। बताया गया कि उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी।
ये भी पढ़ें: जांच एजेंसियो द्वारा वकीलों को परेशान करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को भेजा नोटिस
दरअसल, बलजिंदर और उसकी बहन को उनकी बहन के पूर्व पति से तलाक के समझौते में 35,000 रुपये मिलने थे। बलजिंदर की सास ने बहन के पति के लिए गारंटर के रूप में हस्ताक्षर किए थे, और जब वह पैसा नहीं मिला, तो झगड़े शुरू हो गए। अभियोजन पक्ष ने दावा किया कि पैसे को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बलजिंदर ने पत्नी और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।
अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने गवाहों की गवाही में समय-समय पर दिए गए बयानों में अंतर और सुविधा के अनुसार किए गए बदलावों का जिक्र किया। कोर्ट ने कहा, अभियोजन पक्ष के दो मुख्य गवाहों की बातों में समय-सीमा और घटना की मूल बातें एक-दूसरे से मेल नहीं खातीं। ये विरोधाभास गंभीर हैं और अभियोजन की पूरी कहानी में एक बड़ा झोल पैदा करते हैं। इस आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने बलजिंदर को सभी आरोपों से बरी कर दिया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन