खुशखबरीः अच्छा रिजल्ट आया तो दस साल तक नहीं होगा शिक्षकों का ट्रांसफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी स्कूलों के परिणाम को सुधारने की समस्या से जूझ रही सरकार ने शिक्षकों को लुभाने की कवायद शुरू की है। सरकार ने कहा है कि स्कूलों का रिजल्ट अच्छा हुआ तो दस साल तक शिक्षकों के तबादले नहीं किए जाएंगे।
केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षकों के तबादले उनके प्रदर्शन और परिणाम के आधार पर किए जाएंगे। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार के अधीन केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षकों के लिए तबादला नीति बनाई जा रही है।
इसके तहत 10 वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट व परफॉरमेंस इस तबादला नीति का आधार बनेगा। जिन स्कूलों का रिजल्ट अच्छा रहेगा, उनके शिक्षकों का दस साल तक तबादला नहीं किया जाएगा। हालांकि खराब परिणाम देने पर तबादले के साथ एसीआर में भी रिमार्क लिखा जाएगा।
परिणाम और शिक्षकों के प्रदर्शन के आधार पर होगी पदोन्नति
खराब रिजल्ट पर प्रिंसिपल और शिक्षकों से भी जवाब मांगा जाएगा। इसके तहत पहली बार एसीआर (प्रमोशन की सिफारिश) में रिजल्ट की खराबी का रिमार्क भी लिखा जाएगा। इससे उनकी पदोन्नति नहीं होगी।
इसके अलावा अस्सिटेंट कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर की भी अपने जोन के स्कूलों के प्रति जवाबदेही तय की जाएगी। बता दें कि जून 2016 में 240 केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल को दसवीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट खराब होने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।
50 प्रिंसिपल के जवाब से संगठन संतुष्ट नहीं हुआ, जिसके चलते उनके तबादले कर दिए गए थे।