फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   When did Kapil Sibal fight an election for any position in the party, senior Congress leader Salman Khurshid asked 

सिब्बल पर पलटवार: खुर्शीद बोले- गांधी परिवार की वजह से पार्टी में एकता, संकट की घड़ी में सबसे अच्छा नेतृत्व विकल्प

Wed, 16 Mar 2022 05:34 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Wed, 16 Mar 2022 05:34 PM IST
सार

खुर्शीद ने गांधी परिवार का बचाव ऐसे समय किया है, जब कांग्रेस हाल के विधानसभा चुनावों में अपनी चुनावी हार के बाद अस्तित्व के संकट का सामना कर रही है।

विज्ञापन
When did Kapil Sibal fight an election for any position in the party, senior Congress leader Salman Khurshid asked 
सलमान खुर्शीद - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस में मचा घमासान फिलहाल थमता नहीं दिख रहा है। कपिल सिब्बल के गांधी परिवार को निशाना बनाए जाने के बाद अब कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता सिब्बल पर पलटवार कर रहे हैं। कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक सलमान खुर्शीद ने सवाल उठाया कि कपिल सिब्बल ने पार्टी में किसी भी पद के लिए कब चुनाव लड़ा? सलमान खुर्शीद ने बुधवार को गांधी परिवार के नेतृत्व की आलोचना करने के लिए अपने पार्टी सहयोगी सिब्बल पर पलटवार करते हुए यह सवाल पूछा। 

विज्ञापन


संगठन से इतना मिलने के बाद भी शिकायत करना दुखद
खुर्शीद ने कहा कि संगठन से इतना कुछ मिलने के बाद शिकायत करना थोड़ा दुखद है। खुर्शीद ने सिब्बल सहित 23 हस्ताक्षरकर्ताओं के समूह पर भी हमला किया, जिन्होंने 2020 में सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी में व्यापक बदलाव की मांग की थी। 
विज्ञापन


गांधी परिवार पार्टी की एकता का कारक
उन्होंने कहा, गांधी परिवार पार्टी की एकता का कारक है और संकट की इस घड़ी में सबसे अच्छा नेतृत्व विकल्प है। सिब्बल ने पार्टी में किसी भी पद पर पहुंचने के लिए चुनाव कब लड़ा? खुर्शीद ने गांधी परिवार का बचाव ऐसे समय किया है, जब कांग्रेस हाल के विधानसभा चुनावों में अपनी चुनावी हार के बाद अस्तित्व के संकट का सामना कर रही है। इसमें उत्तर प्रदेश भी शामिल है, जहां उसने केवल दो सीटें जीती थीं और दो प्रतिशत से थोड़ा ही अधिक वोट हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद है कि राहुल फिर बनेंगे पार्टी अध्यक्ष 
खुर्शीद के अनुसार, पार्टी के भीतर लोगों से बात करने के बाद आम धारणा यह है कि वे चाहते हैं कि राहुल गांधी पूर्णकालिक पार्टी अध्यक्ष का पद संभालें। हम सभी ईमानदारी से उम्मीद कर सकते हैं कि अगस्त में चुनाव आएंगे और वह फिर से पार्टी के अध्यक्ष बनेंगे। 


हम सत्ता में रहने के लिए आरामदायक जीवन के आदी रहे
उन्होंने कहा, हम सत्ता में रहने के लिए कुछ हद तक आरामदायक जीवन के आदी रहे हैं क्योंकि यह गांधी परिवार के सदस्यों द्वारा पीढ़ियों से चला आ रहा था और हम अचानक इस बात से परेशान हो रहे हैं कि वे हमें अभी सत्ता में नहीं रख सकते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने तर्क दिया कि आंतरिक कलह से पार्टी को मदद नहीं मिलती है, बल्कि इससे भाजपा को मदद मिलती है। सिब्बल ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि नेतृत्व भ्रमित है। मुझे 'सब की कांग्रेस' चाहिए। कुछ लोग 'घर की कांग्रेस' चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed