फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   When Barack Obama became a fan of the former PM Manmohan Singh, Praised in the book 'A Promised Land'

Manmohan Singh: 'जब मनमोहन बोलते हैं तो दुनिया सुनती है...', बराक ओबामा भी हो गए थे पूर्व PM के मुरीद

Fri, 27 Dec 2024 01:21 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 27 Dec 2024 01:21 AM IST
सार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2020 में लिखी अपनी एक किताब 'ए प्रॉमिस्ड लैंड' में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जमकर तारीफ की। ओबामा ने किताब मनमोहन सिंह को भारतीय अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाने के मुख्य आर्किटेक्ट बताते हुए कहा कि उन्होंने लाखों भारतीयों को गरीबी से बाहर निकाला।

विज्ञापन
When Barack Obama became a fan of the former PM Manmohan Singh, Praised in the book 'A Promised Land'
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के साथ अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा - फोटो : PTI

विस्तार

गुरुवार रात को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 92 साल की उम्र में अपना देह त्याग दी। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर दौड़ उठी है। मनमोहन सिंह भारत के ऐसे नेता थे जिनकी चर्चा पूरी दुनियाभर में होती है। चाहे बात उनकी आर्थिक सूझबूझ की हो फिर किसी राजनीतिक मुद्दे पर फैसले की मनमोहन सिंह हमेशा से ही अपने शालीनता के साथ निर्णय लेने के लिए जाने जाते थे। ऐसा ही हुआ था एक बार जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी एक किताब में उनकी तारीफ करते हुए कहा था कि मनमोहन सिंह ऐसे नेता है कि जब वो बोलते है तो पूरी दुनिया सुनती है। 
विज्ञापन


'ए प्रॉमिस्ड लैंड' नामक किताब में किया जिक्र
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2020 में लिखी अपनी एक किताब 'ए प्रॉमिस्ड लैंड' में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तारीफ की है। किताब में ओबामा ने लिखा कि मनमोहन सिंह भारत की अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाने के मुख्य आर्किटेक्ट थे और उन्होंने लाखों भारतीयों को गरीबी से बाहर निकाला। किताब में ओबामा ने बताया कि उनके और मनमोहन सिंह के बीच बहुत अच्छे संबंध थे।
विज्ञापन


मनमोहन सिंह को बताया बुद्धिमान
अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति ओबामा ने अपनी किताब में लिखा कि मनमोहन सिंह एक बुद्धिमान, ईमानदार और विचारशील व्यक्ति हैं। वे भारत के आर्थिक कायाकल्प के मुख्य आर्किटेक्ट थे। वे एक छोटे सिख समुदाय से आते थे, जिन्हें कई बार कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन वे देश के सबसे बड़े पद तक पहुंचे। वे एक विनम्र टेक्नोक्रेट थे, जिन्होंने लोगों का विश्वास शब्दों से नहीं बल्कि उच्च जीवन स्तर देकर जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनमोहन सिंह के विदेश नीति पर डाला प्रकाश
ओबामा ने यह भी बताया कि मनमोहन सिंह ने अपनी ईमानदारी की छवि को बनाए रखा और हमेशा अपने काम में पारदर्शिता बरती। ओबामा ने लिखा कि मनमोहन सिंह विदेश नीति में बहुत सतर्क रहते थे और भारतीय ब्यूरोक्रेसी की शंकाओं को समझते हुए सावधानी से काम करते थे। 


जब मनमोहन सिंह ने ओबामा को दी थी डिनर पार्टी
ओबामा ने यह भी बताया कि जब वे दिल्ली यात्रा पर आए थे, तो मनमोहन सिंह ने उनके लिए एक डिनर पार्टी दी थी। इस दौरान ओबामा ने देखा कि मनमोहन सिंह देश की अर्थव्यवस्था को लेकर काफी चिंतित थे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 2010 में, जब ओबामा ने मनमोहन सिंह से मुलाकात की थी तो उन्होंने कहा था कि जब भारत के प्रधानमंत्री बोलते हैं, तो पूरी दुनिया सुनती है। बता दें कि ओबामा और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के बीच यह मुलाकात जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी, जब मनमोहन सिंह टोरंटो पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed