फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   WhatsApp services Down and interrupted company said trying to fix problems

WhatsApp Down: दुनिया भर में डाउन हुआ व्हाट्सएप, मैसेज भेजने में हुई समस्या; आधे घंटे बाद सेवा बहाल

Thu, 20 Jul 2023 07:35 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 20 Jul 2023 07:35 AM IST
सार

 व्हाट्सएप ने ट्वीट कर बताया कि 30 मिनट से सेवाएं बधित हैं। हम कनेक्टिविटी समस्याओं को हल करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
WhatsApp services Down and interrupted company said trying to fix problems
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

व्हाट्सएप सेवा डाउन होने के आधे घंटे बाद ही कंपनी ने उसे दोबारा बहाल कर दिया है। व्हाट्सएप ने बहाली की जानकारी देते हुए कहा कि हैप्पी चैटिंग। 

विज्ञापन


कंपनी ने ट्वीट कर दी जानकारी
व्हाट्सएप की सेवाएं बुधवार देर रात अचानक बाधित हो गई थी। व्हाट्सएप ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। कंपनी ने कहा था कि 30 मिनट से सेवाएं बधित हैं। हम कनेक्टिविटी समस्याओं को हल करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं। हालांकि, इसके कुछ देर बाद कंपनी ने एक और ट्वीट किया और कहा कि हम वापस आ गए हैं। हैप्पी चैटिंग।

विज्ञापन
देश-विदेश के यूजर्स को आई परेशानी
अचानक व्हाट्सएप डाउन होने के कारण लोग परेशान हो गए थे। इस वजह से देश-विदेश के यूजर्स को परेशानी हो रही थी। एक यूजर ने बताया कि व्हाट्सएप पर फोटो-वीडियो तो क्या मैसेज तक भेजने में दिक्कत आ रही थी। भारत के कई शहरों में व्हाट्सएप डाउन होने की जानकारी मिली थी। व्हाट्सएप डाउन होने के कारण देश भर के करोड़ों यूजर्स प्रभावित हुए। व्हाट्सएप डाउन की अधिकांश शिकायतें राजधानी नई दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों से सामने आई है। भारत के अलावा अमेरिका, यूके और ब्राजील में भी व्हाट्सएप की परेशानी सामने आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed