{"_id":"5a14bb2a4f1c1bd1408b81a9","slug":"whatsapp-leak-sebi-bourses-checking-trade-details-of-over-24-companies","type":"story","status":"publish","title_hn":"WhatsApp पर डाटा लीक होने के बाद 24 कंपनियों पर सेबी की नजर, जांच शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
WhatsApp पर डाटा लीक होने के बाद 24 कंपनियों पर सेबी की नजर, जांच शुरू
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 22 Nov 2017 07:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्हाट्सएप पर 24 से ज्यादा कंपनियों का वित्तीय ब्योरा लीक होने के बाद सेबी और स्टॉक एक्सचेंज ने इन कंपनियों के स्टॉक की जांच शुरू कर दी है। स्टॉक एक्सचेंज के पास पहुंचने से पहले ही इन कंपनियों की रिजल्ट व्हट्सऐप पर लीक हो गया था। सेबी ने इस मामले में शामिल लोगों के बारे में जांच शुरू कर दी है।
सेबी के एक अधिकारी ने कहा कि इन कंपनियों में ब्लूचिप कंपनियां भी शामिल हैं। सेबी फिलहाल इन कंपनियों के पिछले 12 महीनों के ट्रेड डाटा का आकलन कर रहा है।
इसमें डाटा वेयरहाउस की भी मदद ली जा रही है। सेबी के नियमों के मुताबिक लिस्टेड कंपनियों के बारे में सूचनाएं स्टॉक एक्सचेंज के जरिए ही सार्वजनिक होनी चाहिए। ट्रेडिंग से जुड़ी सूचना से शेयर की कीमतें प्रभावित होती हैं।
विज्ञापन
सेबी ने उन लोगों के कॉल डाटा रिकॉर्ड (सीडीआर) का भी पता लगाने को कहा है, जिन्होंने रिजल्ट लीक होने के दौरान उन स्टॉक में ट्रेडिंग की थी। पिछले दिनों इनसाइडर ट्रेडिंग के जरिए शेयरों की कीमतों को प्रभावित करने के कुछ मामले भी सामने आए थे, जिसे लेकर सेबी ने इनसाइडर ट्रेडिंग पर सख्ती की है।
इस मामले में भी यह पता करने की कोशिश की जा रही है कि कहीं इनसाइडर ट्रेडिंग के जरिए नियमों को तोड़ा तो नहीं गया है। जांच के बाद स्टॉक एक्सचेंज इस मामले की रिपोर्ट सेबी को देंगे।