फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Whatsapp group strengthen BJP this Lok Sabha Election 2019

दो लाख व्हाट्सएप ग्रुप बने भाजपा की ताकत, 5 करोड़ लोगों से किया सीधा संवाद

Tue, 21 May 2019 02:38 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Tue, 21 May 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
Whatsapp group strengthen BJP this Lok Sabha Election 2019
भाजपा की व्हाट्सएप रणनीति - फोटो : Social Media

बीते लोकसभा चुनाव में ट्विटर और फेसबुक को मुख्य हथियार बनाने वाली भाजपा ने इस बार व्हाट्सएप को प्रमुख चुनावी हथियार बनाया। अधिसूचना जारी होने से पहले पार्टी ने दो लाख व्हाट्सएप ग्रुप बनाए और हर ग्रुप में औसतन 256 सदस्य जोड़े। इसके जरिए छह महीने से लगातार 5 करोड़ लोगों से सीधा संवाद किया। बीते चुनाव में व्हाट्सएप देश में इतना लोकप्रिय नहीं था। तब पार्टी ने फेसबुक और ट्विटर से प्रचार किया। इनके जरिए यूपीए सरकार की नीतियों पर लगातार सवाल उठाए। 

विज्ञापन


नतीजे आने के बाद दूसरे दलों को चुनाव प्रचार में सोशल मीडिया की अहमियत का पता चला। इसके बाद दूसरे दलों ने भी इस प्लेटफार्म का उपयोग करना शुरू किया। दूसरी ओर, भाजपा ने इस मामले में नए-नए प्रयोग किए। पार्टी के आईटी सेल से जुड़े एक वरिष्ठ कार्यकर्ता के मुताबिक, गहरे मंथन के बाद इस चुनाव में फेसबुक और ट्विटर की जगह व्हाट्सएप ग्रुप को वरीयता देने की रणनीति बनी। 
विज्ञापन


करीब छह महीने पहले ही युद्ध स्तर पर दो लाख व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए। इनके जरिए विपक्ष के सभी हमलों का जवाब देने के अलावा मोदी सरकार की एक-एक उपलब्धि की जानकारी दी गई। इन्हीं ग्रुपों के जरिए नए-नए मुद्दों को भी केंद्र में लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed