फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Whatsapp account of ADG-rank officer's wife hacked to seek money; unidentified persons booked

Maharashtra: एडीजी रैंक के आईपीएस अधिकारी की पत्नी व्हाट्सएप अकाउंट हैक, पैसे मांगने की कोशिश; जांच जारी

Mon, 09 Dec 2024 10:06 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 09 Dec 2024 10:06 PM IST
सार

Maharashtra: महिला को अपने मोबाइल फोन पर एक संपर्क से एक संदेश मिला, जिसमें वह उनसे छह अंकों का एक कोड व्हाट्सएप के जरिए भेजने को कहती है, जिसे महिला ने गलती से भेज दिया। इसके बाद महिला को और कोड मिले और बाद में वह अपने व्हाट्सएप अकाउंट से लॉग आउट हो गईं।

विज्ञापन
Whatsapp account of ADG-rank officer's wife hacked to seek money; unidentified persons booked
व्हाट्सएप (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

मुंबई में अज्ञात लोगों ने एक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) रैंक के आईपीएस अधिकारी की पत्नी का व्हाट्सएप अकाउंट हैक किया और उनके संपर्क सूची में मौजूद लोगों से पैसे मांगने की कोशिश की। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपियों ने महिला का नाम, फोटो और फोन नंबर का उपयोग करके एक नया व्हाट्सएप अकाउंट बनाया और फिर इस अकाउंट से पैसे मांगने की कोशिश की। 
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि महिला को अपने मोबाइल फोन पर एक संपर्क से एक संदेश मिला, जिसमें वह उनसे छह अंकों का एक कोड व्हाट्सएप के जरिए भेजने को कहती है, जिसे महिला ने गलती से भेज दिया। इसके बाद महिला को और कोड मिले और बाद में वह अपने व्हाट्सएप अकाउंट से लॉग आउट हो गईं। वह बार-बार लॉग इन करने की कोशिश करती हैं, लेकिन सफलता नहीं मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के आईपीएस अधिकारी पति को भी उसके हैक हुए अकाउंट से एक संदेश मिला और फिर उनके दूसरे मोबाइल नंबर पर भी एक संदेश आया, जिसमें पैसे की मांग की गई थी। इसके बाद महिला की संपर्क सूची में शामिल कुछ लोगों ने भी महिला से इस संदेश के बारे में पूछा और यह भी जानने की कोशिश की कि क्या वह किसी समस्या का सामना कर रही हैं। 


महिला को अहसास हुआ कि उसका व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो चुका है। फिर उसने बायकुला थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस न धोखाधड़ी, पहचान चोरी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं के तहत अज्ञात लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने कहा, पुलिस आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed