फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›    what they will handle state,: Asduddin owase

जो खानदान न संभाल सके वे प्रदेश क्या संभालेंगे: असदउद्दीन ओवैसी

Wed, 16 Nov 2016 05:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अमरोहा 
ब्यूरो/ अमर उजाला, अमरोहा  Updated Wed, 16 Nov 2016 05:03 AM IST
विज्ञापन
 what they will handle state,: Asduddin owase
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : amar ujala

आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद असदउद्दीन ओवैसी ने सूबे की सत्तारूढ़ सपा सरकार, मुलायम परिवार, भाजपा और आरएसएस पर अपने ही अंदाज में जमकर हमला बोला। अमरोहा के जेएस हिंदू कालेज मैदान में मंगलवार को हुई जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा जो सरकार खानदान न संभाल सके, वह प्रदेश क्या संभालेगी। सपा में चल रहे घमासान पर भी चुटकी ली। बोले बेटा बाप की साइकिल पंक्चर कर रहा है तो चाचा टायर खींच रहा है। एक दूसरे में खींचतान चल रही है। सपा यादव परिवार है। मुजफ्फरनगर के दंगे में मारे गए मुस्लिमों के लिए सपा सरकार ने कुछ नहीं किया।

विज्ञापन


जनता बीजेपी को कहेगी तलाक-तलाक-तलाक
असदउद्दीन ओवैसी ने तीन तलाक के मुद्दे पर कहा- मुसलमान कभी भी शरीयत में दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं करेगा। कहा कि यूपी में चुनाव नजदीक हैं, इसलिए भाजपा तलाक को मुद्दा बना रही है। मुल्क को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहती है, मगर यहां की अवाम मुल्क की ताकत, खूबसूरती, पहचान व भाईचारे को कभी खत्म नहीं होने देगी। हिंदुस्तान की अवाम उसकी साजिशों को नाकाम करके रहेगी। यूपी चुनाव में जनता बीजेपी व आरएसएस को तलाक-तलाक-तलाक कहेगी।
विज्ञापन


महबूब अमरोहा के लिए नासूर बन गए हैं  
कैबिनेट मंत्री और स्थानीय नेता महबूब अली पर भी  हमला बोलते हुए कहा कि मेरे महबूब तो महबूब हैं, बेटा कब्रिस्तानों की जमीन तक नहीं छोड़ता। अमरोहा के लिए महबूब नासूर बन गए हैं। अमरोहा के जेएस हिंदू कालेज मैदान में मंगलवार को हुई जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि जामा मस्जिद के बाहर बारिश का पानी भर जाए तो लोगों को नमाज पढ़ने के लिए परेशानी उठानी पड़ती है। ये अमरोहा का विकास है। शिक्षा मंत्री रहते हुए एक यूनिवर्सिटी तक नहीं बनवा पाए, ऐसे मंत्री से क्या विकास की उम्मीद कर सकोगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed