फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   What’s wrong in saying Bharat Mata Ki Jai: Congress

भारत माता की जय कहने में गलत क्या है: दिग्विजय सिंह

Fri, 18 Mar 2016 03:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 18 Mar 2016 03:15 PM IST
विज्ञापन
What’s wrong in  saying Bharat Mata Ki Jai: Congress
भारत माता की जय कहने में गलत क्या है - फोटो : PTI

महाराष्ट्र विधानसभा में एआईएमआईएम के विधायक वारिस पठान का 'भारत माता की जय' न कहने पर हुए निलंबन को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सही ठहराया है। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि 'किसी को भारत माता की जय कहने में क्या समस्या है?'

विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के साथ हुई बातचीत में दिग्विजय सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा की तरफ से की गई कार्रवाई बिल्कुल सही है। उन्होंने साथ ही बीजेपी-आरएसएस और एआईएमआईएम पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ' पहले आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत एक बयान देते हुए कहते हैं कि पूरे भारत में रहने वाले हर व्यक्ति को भारत माता की जय कहना चाहिए। उसके तुरंत बाद सबसे पहले एआईएमआईएम के असदउद्दीन औवसी ने बयान देते हुए कहा कि 'वो भारत माता की जय नहीं बोलेंगे'। यह हमारे संविधान का भाग नहीं है।
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने कहा कि औवेसी के इस बयान के बाद देश भर में होने वाली बहस का रुख ही बदल गया। एआईएएमआईएम के ‌इस मुद्दे को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की। देश में पहले ही आरएसएस ने सांप्रदायिक माहौल बना रखा है। ऐसा करके वो किसकी मदद कर रहे हैं? इस तरह के बयान जारी करके बीजेपी और आरएसएस की मदद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उनसे पूछा गया कि आखिर इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी बीजेपी के साथ क्यों खड़ी हुई है। तो उन्होंने कहा कि यह कोई चिंता की बात नहीं है। देश में किसी को भी भारत माता की जय कहने पर कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। पर उनकी पार्टी कट्टरवादी मुस्मिलों और कट्टरवादी हिंदुओं के सख्त खिलाफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed