फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   What is the truth of viral video of JNU boys and girls

जेएनयू के लड़के-लड़कियों के वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई? क्या कहती हैं छात्राएं और छात्र नेता

Fri, 22 Nov 2019 04:20 PM IST
देव कश्यप अमित शर्मा, डिजिटल ब्यूरो
अमित शर्मा, डिजिटल ब्यूरो Published by: देव कश्यप Updated Fri, 22 Nov 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
What is the truth of viral video of JNU boys and girls
jnu student protest - फोटो : जी पाल

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्रों का फीसवृद्धि पर आंदोलन अभी भी जारी है। इसी दौरान सोशल मीडिया में कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं जिन्हें जेएनयू का बताया जा रहा है। इन वीडियो में कुछ युवा लड़के-लड़कियां नशीले पदार्थों का सेवन करते हुए या आपत्तिजनक हालत में दिख रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ये वीडियो सही हैं या इनके सहारे जेएनयू की छवि को जानबूझकर चोट पहुंचाई जा रही है? इस पर जेएनयू के छात्र-छात्राओं और छात्र नेताओं ने खुलकर अपनी राय रखी और बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन वीडियो की सच्चाई क्या है?

विज्ञापन

 
जेएनयू (JNU) में अरेबिक स्टडीज की पढ़ाई कर रही एक छात्रा प्रीती ने अमर उजाला को बताया कि सोशल मीडिया में जिन वीडियो को वायरल कराया जा रहा है, उनमें से ज्यादातर यहां के नहीं हैं। इसके अलावा हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि जेएनयू में पूरे देश से अनेक आर्थिक और सामाजिक पृष्ठभूमि के छात्र-छात्राएं आते हैं। हमारे देश के ही अलग-अलग हिस्सों में कहीं ज्यादा खुलापन है तो कहीं पर बहुत ज्यादा पाबंदी है। यही कारण है कि कुछ लोगों की निगाह में दूसरों का खुलापन गलत लगता है, लेकिन यह ऐसा बिल्कुल भी नहीं है जैसा कि सोशल मीडिया में बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


एक छात्रा ने बताया कि कुछ वीडियो खास तरह के इवेंट का हिस्सा हैं। जैसे एलजीबीटी कम्यूनिटी को ताकत दिए जाने के समर्थन के दौरान कुछ छात्र-छात्राओं ने कुछ वीडियो बनाए थे। वे इस समुदाय का समर्थन करने के लिए एक कार्यक्रम के दौरान बनाए गए थे। लेकिन सोशल मीडिया में इन्हें इस तरह प्रचारित किया जा रहा है जैसे यहां हमेशा यही सब होता रहता है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यक्तिगत जिंदगी नहीं, समाज में योगदान देखिए

जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय में ही कॉमर्स की छात्रा अनन्या सिंह बताती हैं कि इस कैंपस में पढ़ाई का मौका मिलना किसी छात्र के लिए सपने के सच होने जैसा होता है। ऐसे में ज्यादातर छात्र यहां अपने जीवन के सपने को रंग देने की कोशिश में लगे रहते हैं। लेकिन सोशल मीडिया में ऐसा बताया जा रहा है जैसे यहां के छात्र पढ़ाई को छोड़ बाकी सारे काम कर रहे हैं जो कि सच नहीं है। उन्होंने कहा कि, इसके बाद भी कोई छात्र या छात्रा अपनी व्यक्तिगत जिंदगी में क्या करता है इसकी जांच-पड़ताल करने का हक किसी को नहीं हो सकता।

किसी एक के काम से संस्था की पहचान नहीं

वहीं, जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय में कम्प्यूटर साइंस के असिस्टेंट प्रोफेसर बुध सिंह का कहना है कि हमारे छात्र भी इसी समाज का हिस्सा हैं। समाज में जिस तरह की घटनाएं हर जगह घटती हैं उसी तरह की घटनाएं किसी भी संस्था में घट सकती हैं। लेकिन ये किसी संस्था की पहचान नहीं हो सकते। जेएनयू को बदनाम करने वालों को सोचना चाहिए कि हमारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, सांसद मेनका गांधी, नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत मुखर्जी इसी संस्था से पढ़कर निकले हैं। यही हमारे वे छात्र हैं जिन पर जेएनयू गर्व करता है और यह परंपरा आज भी जारी है।

जेएनयू को बदनाम करने की हो रही कोशिश

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ की अध्यक्ष रह चुकी नीतू वर्मा बताती हैं कि एक खास विचारधारा के लोग जेएनयू को बदनाम करने पर तुले हैं। उनका आरोप है कि चूंकि विश्वविद्यालय के नाम में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का नाम जुड़ा हुआ है जो कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आ रहा है, यही कारण है कि राजनीतिक स्वार्थवश जानबूझकर इसे बदनाम किया जा रहा है।

छात्रनेता रहीं अमृता धवन (अब कांग्रेस नेता) का कहना है कि फर्जी वीडियो के द्वारा जेएनयू को बदनाम करने वालों से यह जरुर पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने आज तक इसके जैसे कितने संस्थान देश को दिए हैं। यह देश के सर्वोच्च संस्थान को बदनाम करने की साजिश है और इसका हर स्तर पर विरोध करना चाहिए। यह संस्था देश को गौरवान्वित करने वाले मनीषियों को पैदा करती रही है और देश के हर नागरिक को इस पर गर्व होना चाहिए।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed