एग्जिट पोल नतीजों के बाद सोशल मीडिया पर क्या है चर्चा...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालू यादव नाम के ट्विटर अकाउंट से मजाकिया अंदाज में लिखा कि मित्रों- भाजपा के हार की जिम्मेदारी मोदी को मिलना चाहिए कि नहीं मिलना चाहिए?
वहीं अभय दूबे ने लिखा कि मुझे पूरा यकीन है भाजपा हर राज्य में सरकार बना रही है, ExitPolls गलत है, क्योंकि EVM की सेटिंग मजबूत तरीके से की गई है, मध्यप्रदेश में तो सच्चाई सामने भी आ गयी है।
मुझे पूरा यकीन है भाजपा हर राज्य में सरकार बना रही है, #ExitPolls गलत है, क्योंकि EVM की सेटिंग मजबूत तरीके से की गई है, मध्यप्रदेश में तो सच्चाई सामने भी आ गयी है।
विज्ञापन विज्ञापन— Abhay Dubey (@SirDubey_) December 7, 2018
सुशांत सिन्हा लिखते हैं कि बीजेपी इस वक्त यही सोच रही होगी कि 2004 के लोकसभा चुनाव के पहले मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ जीतकर भी उन्होंने दिल्ली कि कुर्सी गंवा दी थी। अगर ये तीनों राज्य जीतकर दिल्ली की सत्ता जाती है तो तीनों राज्य गंवाकर 2019 की जीत की उम्मीद ज्यादा फायदे का सौदा है।
बीजेपी इस वक्त यही सोच रही होगी कि 2004 के लोकसभा चुनाव के पहले मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ जीतकर भी उन्होंने दिल्ली कि कुर्सी गंवा दी थी। अगर ये तीनों राज्य जीतकर दिल्ली की सत्ता जाती है तो तीनों राज्य गंवाकर 2019 की जीत की उम्मीद ज़्यादा फायदे का सौदा है।#ExitPolls
— Sushant Sinha (@SushantBSinha) December 7, 2018
Rofl Don लिखते हैं कि Exitpolls का रिजल्ट देख के खुश होने वालों.. अभी EVM poll के रिजल्ट आने बाकी हैं।
उत्कर्ष ने लिखा कि कांग्रेस वाले सिर्फ एग्जिट पोल को हैक कर सकते हैं, EVM हैकिंग का पासवर्ड अभी भी अमित शाह के पास ही है!
रवीश शर्मा ने लिखा कि पांचों राज्यों में BJP की सरकार बनेगी सीटें मायने नहीं रखती मोटा भाई के लिए।
पिंकू शुक्ला लिखते है कि भारत में इतनी जनसंख्या है कि सब चैनलों के ExitPoll में एक ही राज्य में अलग अलग पार्टी सरकार बना रही है, किसी ने बीजेपी को पकड़ लिया किसी ने कांग्रेस को और कुछ जो किसी को ना पकड़ पाए उनने बीच में रख दिया।
वहीं कांग्रेस छत्तीसगढ़ के ट्वीटर अकाउंट से लिखा गया है कि जब अहंकार से लड़ने का संकल्प कोई कर लेता है, तो एक अकेला जुगनू भी सब अंधकार हर लेता है।
कवि कुमार विश्वास लिखते हैं कि- अंहकार ईश्वर का भोजन है ! (पुनर्स्मारक)
अंहकार ईश्वर का भोजन है !
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) December 7, 2018
(पुनर्स्मारक 🙏🇮🇳) #Exitpoll
बता दें कि गुरुवार को राजस्थान और तेलंगाना में मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल के नतीजों का सिलसिला शुरू हो गया। तमाम न्यूज चैनल और एजेंसियों ने अपने अपने सर्वे में बताने शुरू कर दिए। पांच राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में हुए चुनाव को लेकर हुए एग्जिट पोल ने 11 दिसंबर को आने वाले नतीजों को लेकर सस्पेंस और दिलचस्पी को और बढ़ा दिया है। भाजपा के लिए ये चुनाव बेहद अहम हैं क्योंकि इसी के आधार पर वह 2019 लोकसभा चुनाव का दम भरेगी।