{"_id":"64d4e3d32c76ae72680d3e03","slug":"what-is-story-of-green-and-red-chillies-which-is-mentioned-by-pm-modi-taunted-gandhi-family-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Speech: क्या है हरी मिर्च-लाल मिर्च का किस्सा? जिसका नाम लेकर प्रधानमंत्री ने गांधी परिवार पर कसा तंज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi Speech: क्या है हरी मिर्च-लाल मिर्च का किस्सा? जिसका नाम लेकर प्रधानमंत्री ने गांधी परिवार पर कसा तंज
Thu, 10 Aug 2023 08:10 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 10 Aug 2023 08:10 PM IST
सार
प्रधानमंत्री ने कहा, 'पीढ़ी दर पीढ़ी ये लोग लाल मिर्च और हरी मिर्च का फर्क नहीं समझ पाए, लेकिन आप में से कई साथियों को मैं जानता हूं, आप भारतीय मानस को जानने वाले लोग हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने कसा तंज।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अविश्वास प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी गठबंधन पर जमकर हमला किया। विपक्षी गठबंधन को नसीहत देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आप जिनके पीछे चल रहे हैं उन्हें हरी मिर्च और लाल मिर्च तक का फर्क नहीं पता है। दरअसल प्रधानमंत्री पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से जुड़े एक किस्से को लेकर ये तंज कसा।
विज्ञापन
क्या बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा, 'पीढ़ी दर पीढ़ी ये लोग लाल मिर्च और हरी मिर्च का फर्क नहीं समझ पाए। जिन लोगों ने गमले में कभी मूली नहीं उगाई, वो खेतों को देखकर हैरान होने ही हैं। लेकिन आप में से कई साथियों को मैं जानता हूं, आप भारतीय मानस को जानने वाले लोग हैं। भेष बदलकर धोखा देने वालों की फितरत सामने आ गई है। दूर युद्ध से भागते, नाम रखा रणधीर, भागचंद की आज तक सोई है तकदीर। इनकी मुसीबत ऐसी है कि खुद को जिंदा रखने के लिए इन्हें एनडीए का ही सहारा लेना पड़ा है। लेकिन घमंड का आई (I) इन्हें छोड़ता नहीं है। इन्होंने दो-दो I रख लिए। पहला I 26 दलों का घमंड, दूसरा I एक परिवार का घमंड। NDA भी चुरा लिया, इंडिया के भी टुकड़े कर लिए।'
विज्ञापन
लाल मिर्च हरी मिर्च का क्या किस्सा था?
कहा जाता है कि एक बार राजीव गांधी मिर्च की खेती करने वाले किसानों से मिल रहे थे। इस दौरान उन्हें बताया गया कि हरी मिर्च के मुकाबले लाल मिर्च ज्यादा महंगी होती है। किसानों से मुलाकात के दौरान राजीव गांधी ने उनसे पूछा, ‘आप हरी मिर्च क्यों पैदा करते हैं, लाल मिर्च की खेती क्यों नहीं करते, ताकि फसल की बेहतर कीमत मिल सके।’ बता दें कि हरी मिर्च ही पक कर लाल मिर्च बनती है।
विज्ञापन