फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   What is happening on indian railways trains , TTE caught drink

हे प्रभु! आपकी ट्रेनों में ये क्या हो रहा है, शराब पीते पकड़े गए टीटीई

Wed, 15 Jun 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Wed, 15 Jun 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
What is happening on indian railways  trains , TTE caught drink
शाहजहांपुर में उतारे गए, दूसरे टीटीई लगाए ड्यूटी पर

 प्रभु! आपकी ट्रेनों में ये क्या हो रहा है। वसूली, बलात्कार, ट्रेन से धक्का देने के बाद अब टीटीई का नया कारनामा सामने आया है। सद्भावना एक्सप्रेस (14014) में सोमवार की रात विजिलेंस की टीम ने टीटीई को जाम छलकाते हुए पकड़ लिया। सूचना मुरादाबाद कंट्रोल रूम को दी गई। इसके बाद शाहजहांपुर स्टेशन पर उन्हें उतारा गया। उनके स्थान पर दूसरा स्टाफ भेजा गया। जबकि शराब पीने वाले स्टाफ का मेडिकल कराया गया। जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


दिल्ली से सुल्तानपुर जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस में दिल्ली से विजिलेंस की टीम चढ़ी थी। टीम ने चेकिंग के दौरान पाया कि टीटीई ट्रेन में चेकिंग नहीं कर रहे हैं। उन्होंने टीटीई को तलाश किया तो एसी कंपार्टमेंट में बैठकर शराब पीते हुए मिले। टीम को देखकर उन्होंने शराब फेंक दी।
विज्ञापन


विजिलेंस इंस्पेक्टर ने मुरादाबाद कंट्रोल रूम को सूचना दी तो बताया गया कि ट्रेन में सुल्तानपुर का स्टाफ है। उन्होंने शाहजहांपुर में दूसरा स्टाफ और डाक्टर भेजने के लिए कहा। शाहजहांपुर पहुंचने पर दोनों टीटीई को नीचे उतारा गया। मेडिकल में उनके शराब पीने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दोनों टीटीई की रिपोर्ट लखनऊ सीनियर डीसीएम को भेजी जा रही है। सीनियर डीसीएम लखनऊ अजीत सिन्हा ने बताया कि अभी उन्हें रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
 
बलात्कार में पकड़ा गया टीटीई 

टीटीई रेलवे के एंबेसडर होते हैं। उनके व्यवहार से रेलवे की छवि यात्रियों के सामने आती हैं। इसके बावजूद इनकी शिकायतें बढ़ती जा रही है। 29 मई 2016 को जयपुर में रामपुर के टीटीई रवि मीणा के खिलाफ बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। दो जून को जीआरपी गाजियाबाद में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसे रेलवे से बर्खास्त कर दिया गया है। 

अवैध वसूली में भी नहीं हैं पीछे 
टीटीई के खिलाफ लगातार शिकायतें आती रहती है। विजिलेंस की टीम भी उनके खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। पिछले साल में विजिलेंस की रिपोर्ट के आधार पर आधा दर्जन से अधिक टिकट निरीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई हुई थी। इन्हें रेलवे के नियमानुसार चार्जशीट दी गई। 

पहले भी पकड़ा गए था टीटीई 
पुरबिया एक्सप्रेस में वर्ष 2012 में टीटीई छात्रा से बलात्कार के प्रयास में पकड़ा गया था। उसने भी  शराब पी रखी थी। छात्रा की शिकायत के बाद उसे भी गिरफ्तार किया गया था। बाद में उसे निलंबित किया गया। मामला अभी न्यायालय में है। 


गार्ड भी मिला था नशे में झूमते हुए
जून 2014 अवध आसाम एक्सप्रेस का गार्ड नशे में झूमता हुआ मिला। यात्रियों के कहने पर गार्ड को मुरादाबाद में ट्रेन से उतारा गया। शिकायत के आधार पर गार्ड का ब्रीथ एनेलाइजर से टेस्ट किया गया। इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। इसी साल अप्रैल में ड्राइवर भी नशे में धुत पकड़ा गया। मेडिकल में उसके नशे में होने की पुष्टि होने पर उसे बर्खास्त कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed