फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bhargavastra Counter Drone System India Low Cost Drone Killer Range Know About All Details in Hindi

Bhargavastra: ड्रोन के खतरे को पल भर में भांपकर ध्वस्त करेगा 'भार्गवास्त्र'; 2.5 KM तक वार करने में सक्षम

Fri, 16 May 2025 09:02 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 16 May 2025 09:02 AM IST
सार

भारत ने ड्रोन के झुंड का मुकाबला करने के लिए भार्गवास्त्र विकसित कर लिया है। इसे सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड ने तैयार किया है। हार्ड किल मोड में तैयार हुआ कम लागत वाला यह काउंटर ड्रोन सिस्टम दुश्मन के ड्रोन का मुकाबला करेगा। यह उपलब्धि भारत ने ऐसे वक्त हासिल की है, जब हाल ही में पाकिस्तान ने हमारे खिलाफ ड्रोन के झुंड को पूरे पश्चिमी मोर्चे पर उतार दिया था। हालांकि, भारत ने हर नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया था।

विज्ञापन
Bhargavastra Counter Drone System India Low Cost Drone Killer Range Know About All Details in Hindi
Bhargavastra - फोटो : Amar Ujala
loader

विस्तार

भारत ने स्वदेशी रूप से विकसित ड्रोन रोधी अत्याधुनिक हाइपरसोनिक मिसाइल प्रणाली भार्गवास्त्र का सफल परीक्षण किया है। यह मिसाइल आवाज की गति से पांच गुना तेजी से उड़ान भरने और छोटे व झुंड में आने वाले ड्रोनों को 2.5 किमी दूर ही पहचान कर उन्हें नष्ट करने की क्षमता से लैस है। इस उपलब्धि के साथ ही भारत ने आकाश में अपनी सुरक्षा को लगभग अभेद्य बना लिया है। 

विज्ञापन


सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड (एसडीएएल) की ओर से हार्ड किल मोड में भार्गवास्त्र प्रणाली को डिजाइन और विकसित किया गया है। इस प्रणाली में इस्तेमाल किए गए माइक्रो रॉकेटों का ओडिशा के गोपालपुर स्थित सीवार्ड फायरिंग रेंज में सघन परीक्षण किया गया, जिसमें सभी निर्धारित लक्ष्य हासिल किए गए। 
विज्ञापन


13 मई को सैन्य वायु सुरक्षा (एएडी) के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में इस प्रणाली के तीन परीक्षण किए गए। एक-एक रॉकेट दागकर दो परीक्षण किए गए। एक परीक्षण दो सेकंड के भीतर साल्वो मोड में दो रॉकेट दागकर किया गया। सभी रॉकेटों ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन किया और बड़े पैमाने पर ड्रोन हमलों को कम करने में इसकी आधुनिक तकनीक कारगर साबित हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bhuj: 'ब्रह्मोस ने पाकिस्तान को रात के अंधेरे में दिन का उजाला दिखाया', भुज से राजनाथ ने पड़ोसी को दिखाया आईना

ड्रोन खतरों का एकीकृत समाधान 
भार्गवस्त्र ड्रोन का पता लगाने और उन्हें नष्ट करने के आधुनिक क्षमता के चलते यह प्रणाली ड्रोन के खतरों का मुकाबला करने के लिए एक एकीकृत समाधान है।

दुर्गम क्षेत्रों में भी तैनाती संभव
इसे समुद्र तल से 5,000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों के साथ-साथ अलग-अलग इलाकों में तैनाती के लिए डिजाइन किया गया है। यह देश की सुरक्षा में मील का पत्थर साबित हो सकता है। खासतौर से हाल के दिनों में जिस तरह से पाकिस्तान की ओर से भारत पर ड्रोन अटैक किए गए उससे एक मजबूत ड्रोन रोधी प्रणाली की बहुत जरूरत है।


यह भी पढ़ें- Pakistan: इशाक डार ने अपनी ही संसद में फर्जी खबर के जरिए दिखाया बड़बोलापन, पाकिस्तानी मीडिया ने ही खोल दी पोल

खतरों का पलभर में लगाता है पता 
इस प्रणाली की लागत कम है। इसका रडार 6 से 10 किमी दूर के हवाई खतरों का मिनट भर में पता लगा सकता है और कुछ सेकेंड्स में बेअसर कर सकता है। 2.5 किमी तक की दूरी पर आने वाले छोटे ड्रोन को खत्म करने की क्षमता से लैस है। यह सी4आई (कमांड, कंट्रोल, कम्यूनिकेशंस, कंप्यूटर और इंटेलिजेंस) से लैस है।

इसलिए भार्गवास्त्र नाम
इस प्रणाली का नाम भगवान परशुराम के दिव्य अस्त्र के नाम पर रखा गया है। भगवान परशुराम का दिव्य अस्त्र का नाम भार्गव अस्त्र था, बहुत ज्यादा संहारक माना जाता था। इसका उल्लेख महाभारत में भी मिलता है, जिसके मुताबिक कर्ण ने भगवान परशुराम से भार्गवास्त्र चलाना सीखा था और महाभारत में इसका इस्तेमाल भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed