{"_id":"5de8b7aa8ebc3e5496155bb5","slug":"what-is-an-http-404-error-and-how-to-fix-it","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेट पर कब और क्यों लिखा आता है 404 Error, जानिए कारण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इंटरनेट पर कब और क्यों लिखा आता है 404 Error, जानिए कारण
Thu, 05 Dec 2019 01:24 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 05 Dec 2019 01:24 PM IST
404 Error
- फोटो : Social Media
कई बार इंटरनेट उपभोक्ताओं को किसी वेबसाइट को खोलने के दौरान ब्राउजर पर 404 इरर का मैसेज दिखाई देता है। इसका अर्थ होता है कि (पेज नॉट फाउंड) जिस वेब पेज को आप ढूंढ रहे हैं वह मिल नहीं रहा है।
अधिक संभावना होती है कि आप जिस लिंक को खोलने का प्रयास कर रहे हैं वह बहुत पुरानी हो या फिर टाइप की गई लिंक में कोई गलती हो।
कई बार संबंधित पेज को हटा दिए जाने पर भी यह मैसेज दिखाई देता है। अलग-अलग ब्राउजर्स और वेबसाइट के हिसाब से इसकी डिजाइन भी अलग होती है।
404 ही क्यों दिखाई देता है...
वेब पेज न खोज पाने पर सभी सर्च इंजन्स (जैसे- गूगल, याहू, बिंग) में एरर दिखाने के लिए इस नंबर को ही मान्यता प्राप्त है। नंबर कोड होने की वजह से वेबसाइट्स डिजाइन करने वाले इंजिनियर इसे आसानी से सुधार सकते हैं।