फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Western Railway First Mumbai Goa train approved to run twice a week

पश्चिम रेलवे: पहली मुंबई-गोवा ट्रेन को मंजूरी, बोरीवली से 29 अगस्त को उद्घाटन; सप्ताह में दो बार चलेगी

Wed, 28 Aug 2024 12:59 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 28 Aug 2024 12:59 AM IST
सार

ट्रेन प्रत्येक मंगलवार और बृहस्पतिवार को सुबह 7.40 बजे मडगांव से रवाना होगी और रात 11.40 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। वहीं, बांद्रा टर्मिनस से ट्रेन प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को सुबह 6.50 बजे रवाना होगी और रात 10 बजे मडगांव पहुंचेगी।

विज्ञापन
Western Railway First Mumbai Goa train approved to run twice a week
भारतीय रेल - फोटो : Istock

विस्तार

रेलवे बोर्ड ने मंगलवार को पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) पर बांद्रा टर्मिनस स्टेशन से गोवा और महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के लिए द्वि-साप्ताहिक ट्रेन चलाने की मंजूरी दे दी है। ट्रेन का उद्घाटन 29 अगस्त को बांद्रा टर्मिनस के बजाय पश्चिम रेलवे के प्रमुख स्टेशन बोरीवली से होगा। वर्तमान में, मुंबई से कोंकण और गोवा जाने वाली सभी ट्रेनें मध्य रेलवे के स्टेशनों से संचालित होती हैं। बांद्रा टर्मिनस से गोवा जाने वाली ट्रेन शुरू होने से मुंबई के पश्चिमी उपनगरों के पर्यटकों को फायदा होगा। 

विज्ञापन


पश्चिम रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि कॉर्ड लाइन के अभाव में, उन्हें अपने सिस्टम से कोंकण जाने वाली ट्रेनों को चलाने के लिए वसई रोड पर उत्तर से दक्षिण की ओर दिशा बदलनी होगी, जिसमें समय लगेगा और अन्य ट्रेनों की समयबद्धता भी प्रभावित हो सकती है। बताया कि रेलवे बोर्ड ने बांद्रा टर्मिनस और गोवा के मडगांव के बीच द्वि-साप्ताहिक ट्रेन चलाने के बारे में एक अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन प्रत्येक मंगलवार और बृहस्पतिवार को सुबह 7.40 बजे मडगांव से रवाना होगी और रात 11.40 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। वहीं, बांद्रा टर्मिनस से ट्रेन प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को सुबह 6.50 बजे रवाना होगी और रात 10 बजे मडगांव पहुंचेगी। ट्रेन को 13 स्टेशनों पर स्टॉपेज दिया गया है। इनमें बोरीवली, वसई रोड, भिवंडी रोड, पनवेल, रोहा, वीर, चिपलून, रत्नागिरी, कंकावली, सिंधुदुर्ग, सावंतवाड़ी, थिविम और करमाली शामिल हैं।

अधिसूचना के अनुसार, ट्रेन 20 लिंके हॉफमैन बुश (एलएचबी) प्रकार के कोचों के साथ संचालित की जाएगी। ये कोच रेल यात्रियों के लिए बेहतर सुरक्षा, आराम और दक्षता प्रदान करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed