{"_id":"6219101e7196b133187fbe59","slug":"western-railway-chief-project-director-arrest-to-take-15-lakh-rupees-bribe-in-ahmedabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहमदाबाद: पश्चिम रेलवे के चीफ प्रोजेक्ट निदेशक पर कार्रवाई, 15 लाख की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अहमदाबाद: पश्चिम रेलवे के चीफ प्रोजेक्ट निदेशक पर कार्रवाई, 15 लाख की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार
Fri, 25 Feb 2022 10:51 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: कुमार संभव
Updated Fri, 25 Feb 2022 10:51 PM IST
सार
इस मामले में मुख्य और अन्य आरोपियों से पूछताछ के बाद मुंबई, अहमदाबाद और पटना में छापे मारे गए। इनमें आपत्तिजनक दस्तावेज मिले हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 15 लाख रिश्वत से जुड़े मामले में पश्चिम रेलवे के चीफ प्रोजेक्ट डायरेक्टर विद्युतीकरण एके चौधरी, मुंबई की विकरान इंजीनियरिंग एवं एक्सिम प्राइवेट लिमिटेड के उप महाप्रबंधक (ऑपरेशंस) अनिल पाटिल व उसके साथी अमित पटेल को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सीबीआई के मुताबिक, गुजरात के वाकानगर में ट्रैक्शन सब स्टेशन की नींव और लाइन डालने की निविदा में पक्ष लेने के लिए सीपीडी एके चौधरी निजी कंपनी के दोनों कर्मियों से 15 लाख रुपये रिश्वत मांग रहे थे। हवाला से यह रकम अहमदाबाद लाई गई। वहां से निजी कंपनी के कर्मियों ने इसे सीपीडी तक पहुंचाया।
विज्ञापन
इसके बाद सीबीआई ने छापा मारकर सीपीडी और निजी कंपनी के दोनों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर रकम बरामद कर ली। इस मामले में मुख्य और अन्य आरोपियों से पूछताछ के बाद मुंबई, अहमदाबाद और पटना में छापे मारे गए। इनमें आपत्तिजनक दस्तावेज मिले हैं।
विज्ञापन