वेस्ट यूपी का आतंक कनेक्शन, 10 साल में पकड़े जा चुके हैं 100 से ज्यादा आतंकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकियों के वेस्ट यूपी के जिलों में पनाह लेकर दूसरे राज्यों में वारदात की प्लानिंग का खुलासा कई बार हो चुका है। भोपाल में मारा गया सिमी आतंकी अमजद अपने साथी एजाज के साथ पहले भी मध्य प्रदेश की खंडवा जेल से फरार हुआ था। इसके बाद उसने बिजनौर में अड्डा बनाया था। गिरफ्तारी के बाद इन आतंकियों ने सुरक्षा एजेंसियों के सामने खुलासा किया था कि उनका नेटवर्क सूबे के कई जिलों में फैला था।
सूत्रों के मुताबिक, एक दशक में उत्तर प्रदेश में करीब 100 आतंकी पकड़े जा चुके हैं। जबकि, विभिन्न जिलों से करीब 230 आईएसआई एजेंटों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। सूत्रों ने बताया कि जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-ताइबा और इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े आतंकियों के मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर समेत कई जिलों में पनाह लेने की बातें सामने आ चुकी हैं।
जबकि, स्लीपिंग मॉड्यूल्स के तौर पर आईएसआई एजेंटों ने इनकी मदद की थी। पिछले वर्ष मेरठ से पकड़े गए पाक जासूस एजाज ने बताया था कि वेस्ट यूपी में आईएसआई का बड़ा नेटवर्क है, जिसके एजेंट सेना की गोपनीय जानकारियां पाकिस्तान पहुंचाते हैं।
जारी हुआ था आतंकी महबूब का फोटो
बिजनौर के एक घर में ब्लास्ट के बाद भागने वाले आतंकियों में से एक आतंकी महबूब का फोटो मेरठ समेत कई जिलों में जारी हुआ था। फोटो जारी होते ही कई जगहों से पुलिस के पास फोन भी आए कि इस आतंकी को कई लोगों के साथ अलग-अलग जगहों पर देखा गया है। आतंकी महबूब भी भोपाल में मारा गया है। बताते हैं कि महबूब का नेटवर्क काफी जगह फैला हुआ था।
वेस्ट यूपी में आतंकी कनेक्शन
30 अप्रैल 2001 : पाक आतंकी हापुड़ के मदरसे से धरा गया
1 मई 2001 : सहारनपुर से आईएसआई एजेंट पकड़ा गया
8 जनवरी 2002 : गाजियाबाद में आईएसआई एजेंट मुठभेड़ में मार गिराया
22 मार्च 2002 : हापुड़ से लश्कर-ए-ताइबा के चार आतंकी पकड़े गए
9 जून 2002 : मुरादाबाद से हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े पांच आतंकी गिरफ्तार
15 जुलाई 2002 : मुजफ्फरनगर से एक आईएसआई एजेंट गिरफ्तार
14 मार्च 2003 : मुजफ्फरनगर से जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी सज्जाद और इत्तफाकुल गिरफ्तार
18 अप्रैल 2004 : मेरठ से रूबी बेगम नामक आईएसआई एजेंट गिरफ्तार
10 मार्च 2005 : मेरठ से खलील हुसैन शाह आईएसआई एजेंट दबोचा
23 अगस्त 2005: लश्कर-ए-ताइबा के चीफ कोऑर्डिनेटर अबु रज्जाक मसूद का मुजफ्फरनगर कनेक्शन
21 जून 2007 : बिजनौर में भारी मात्रा में आरडीएक्स के साथ हूजी के दो आतंकी पकड़े गए
12 दिसंबर 2008: सीआरपीएफ कैंप में आतंकी हमले करने वाला आतंकी फहीम अंसारी गिरफ्तार
10 जनवरी 2009 : सहारनपुर से आईएसआई एजेंट आमिर अहमद उर्फ भूरा हत्थे चढ़ा
16 अगस्त 2014 : मेरठ से संदिग्ध आईएसआई एजेंट आसिफ अली धरा गया
27 नवंबर 2015 : मेरठ में आईएसआई एजेंट एजाज को एसटीएफ ने दबोचा