{"_id":"5a8abfdf4f1c1baa1b8b82ff","slug":"west-bengal-vending-machine-of-sanitary-napkin-at-the-bagdogra-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: एयरपोर्ट पर लगेगी सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: एयरपोर्ट पर लगेगी सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन
एजेंसी, कोलकाता
Updated Mon, 19 Feb 2018 05:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के बागडोगरा एयरपोर्ट पर जल्द ही सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगेगी। यह सुविधा इस माह के अंत में एयरपोर्ट में महिलाओं के शौचालयों पर उपलब्ध होगी और प्रत्येक नैपकिन की लागत 5 रुपये होगी।
विज्ञापन
बागडोगरा एयरपोर्ट के निदेशक राकेश आर सहाय ने कहा कि टर्मिनल बिल्डिंग के अंदर सैनिटरी नैपकिन की उपलब्धता से महिला यात्रियों को आराम मिलेगा और स्वच्छ प्रथाओं को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
सहाय ने कहा कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने पहले 2017 में इंदौर एयरपोर्ट पर सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन स्थापित की थी और उसके बाद कई अन्य एयरपोर्ट में इसे स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन
हाल ही में कोलकाता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर महिला यात्रियों के लिए सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन उपलब्ध कराई गई थी। बागडोगरा एयरपोर्ट पर लगभग सात हजार यात्री रोजाना यात्रा करते हैं।