फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: Union Home Minister Amit Shah in Kolkata for his day-long visit to the state

West Bengal: आज पश्चिम बंगाल के एक दिवसीय दौरे पर अमित शाह, रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती समारोह में हुए शामिल

Tue, 09 May 2023 01:41 PM IST
देव कश्यप एएनआई, कोलकाता (पश्चिम बंगाल)।
एएनआई, कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 09 May 2023 01:41 PM IST
सार

अमित शाह की राजकीय यात्रा मंगलवार सुबह कोलकाता के जोड़ासांकू ठाकुरबाड़ी में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ शुरू हुई। महान बंगाली कवि के जन्म के उपलक्ष्य में नौ मई को रवींद्रनाथ टैगोर जयंती मनाई जाती है।

विज्ञापन
West Bengal: Union Home Minister Amit Shah in Kolkata for his day-long visit to the state
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार देर रात पश्चिम बंगाल के अपने एक दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे। शाह अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान मंगलवार को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती समारोह में शामिल होकर लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किए। 

विज्ञापन


शाह की राजकीय यात्रा मंगलवार सुबह कोलकाता के जोड़ासांकू ठाकुरबाड़ी में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ शुरू हुई। महान बंगाली कवि के जन्म के उपलक्ष्य में नौ मई को रवींद्रनाथ टैगोर जयंती मनाई जाती है। मंगलवार को इस कार्यक्रम में गृह मंत्री शाह शामिल हुए। टैगोर बंगाल के कवि और गुरुदेव के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने कला, साहित्य और संगीत के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। टैगोर को उनके कविता संग्रह "गीतांजलि" के लिए 1913 में नोबेल पुरस्कार मिला था। उन्होंने भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका के राष्ट्रगान की भी रचना की थी।

विज्ञापन


टैगोर जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाह भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में एकीकृत जांच चौकी (आईसीपी) पेट्रापोल में लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और बीएसएफ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किए।

विज्ञापन
विज्ञापन


भारत और बांग्लादेश के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित आईसीपी पेट्रापोल, दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा भूमि बंदरगाह है। यह पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर से लगभग 80 किमी की दूरी पर स्थित है। 

गृह मंत्री शाम को कोलकाता के साइंस सिटी में पूर्ण घरेलू फिल्म 'ल्यूमिनरीज ऑफ बंगाल' की रिलीज से जुड़े एक कार्यक्रम और विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन में भी शामिल होंगे। गृह मंत्री की पश्चिम बंगाल की दिन भर की यात्रा कोलकाता के साइंस सिटी में रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर सांस्कृतिक संगठन ‘खोला हवा’ (खुली हवा) द्वारा आयोजित समारोह में शामिल होने के साथ समाप्त होगी।


इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांस्कृतिक संगठन ‘खोला हवा’ के संचालक स्वपन दासगुप्ता ने कहा था कि उनके अनुरोध पर केंद्रीय मंत्री समारोह में शामिल होंगे।दासगुप्ता ने कहा कि अमित शाह टैगोर के दर्शन और आध्यात्मिकता से प्रेरित हैं। कार्यक्रम के दौरान वह वर्षों से इस देश के लोगों पर कायम गुरुदेव के प्रभाव पर बात करेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed