बंगाल: मतदान से ठीक पहले टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या, धारदार हथियार से काटा
- पश्चिमी मिदनापुर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विस्तार
पश्चिम बंगाल में आज (1 अप्रैल) 30 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण का मतदान हो रहा है, लेकिन उससे ठीक पहले पश्चिमी मिदनापुर में टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि उसे तेज धारदार हथियार से काट दिया गया। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह है पूरा मामला
भाजपा कार्यकर्ताओं पर हत्या का आरोप
पुलिस ने दी यह जानकारी
पुलिस ने बताया कि उत्तम दोलुई (48) कुछ लोगों के साथ जिले में केशपुर इलाके के हरिहरपुर में एक स्थानीय क्लब में थे, तभी करीब 10-15 लोगों ने उन पर धारदार हथियारों से कथित रूप से हमला कर दिया। मिदनापुर स्थित अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। दोलुई के परिवार ने आरोप लगाया कि इलाके में चुनाव से पहले तनाव पैदा करने और मतदाताओं को डराने के इरादे से भाजपा के 'गुंडों' ने दोलुई पर हमला किया। चुनाव आयोग ने कहा कि घटना को लेकर जिला अधिकारियों से रिपोर्ट देने को कहा गया है।