फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal to get countrys second Submarine museum

Submarine Museum: बंंगाल में बनेगा देश का दूसरा पनडुब्बी संग्रहालय, नेवी में करियर बनाने की मिलेगी प्ररेणा

Thu, 08 Dec 2022 02:55 PM IST
गुलाम अहमद एन. अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता
एन. अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 08 Dec 2022 02:55 PM IST
सार

Submarine Museum: विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दीघा रेलवे स्टेशन के पास ही नौसेना पनडुब्बी संग्रहालय बनने जा रही है। सरकार भी इसके लिए काफी उत्साहित है। इसमें और क्या-क्या होगा, इस पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।

विज्ञापन
West Bengal to get countrys second Submarine museum
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल में भारतीय नौसेना एक पनडुब्बी संग्राहलय बनाने जा रही है। इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह विशाखापत्तनम के बाद देश का दूसरा नौसेना का पनडुब्बी संग्रहालय होगा। यह विशाखापत्तनम जैसा ही होगा, लेकिन उससे उन्नत होगा। इससे जहां पश्चिम बंगाल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही यह युवाओं को नौसेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगा। 

विज्ञापन


यह जानकारी अमर उजाला से खास बातचीत में बंगाल क्षेत्र के नौसेना के मुख्य प्रवक्ता कमांडर सुदीप्तो मोइत्रा ने दी। मोइत्रा ने बताया कि भारतीय नौसेना पनडुब्बी संग्रहालय बनाने के लिए बंगाल सरकार से बातचीत हो गई है। इसके लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है और प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उन्होंने बताया कि विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दीघा रेलवे स्टेशन के पास ही नौसेना पनडुब्बी संग्रहालय बनने जा रही है। सरकार भी इसके लिए काफी उत्साहित है। इसमें और क्या-क्या होगा, इस पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।
विज्ञापन


विशाखापत्तनम से उन्नत होगा
सुदीप्तो ने बताया कि यह विशाखापत्तन स्थित देश के पहले पनडुब्बी संग्राहलय से काफी उन्नत होगा। इसमें जिस पनडुब्बी को शामिल किया जाएगा, वह काफी अत्याधुनिक होगा और उसमें किसी तरह का फेरबदल नहीं किया गया होगा। इससे लोगों को भारतीय नौसेना की कार्यशैली को जानने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि हर साल लाखों पर्यटक दीघा आते हैं, क्योंकि यह समुद्री किनारा है। उन्होंने कहा कि जो लोग विशिखापत्तनम नहीं जा सकते, वे यहां पर नौसेना का अनुभव ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं को मिलेगी प्रेरणा
सुदीप्तो मोइत्रा ने बताया कि भारतीय नौसेना युवाओं को नेवी की तरफ आकर्षित करने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है। ताकि अधिक से अधिक युवा नौसेना में आएं और अपना करियर बनाएं। यह म्यूजियम उन युवाओं के लिए प्रेरण का काम करेगा जो नौसेना को ज्वॉइन करना चाहते हैं। उनको इसे बहुत करीब से समझने का मौका मिलेगा।


नेवल एयरक्राफ्ट म्यूजियम के दूसरे फेज का काम शुरू
मोइत्रा ने बताया कि नौसेना का कोलकाता से सटे न्यू टाउन में पहले से ही एक नेवल एयरक्राफ्ट म्यूजियम है। यह पश्चिम बंगाल सरकार के सहयोग से बनाया गया है। इसका उद्घाटन बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया था। इसके दूसरे फेज का काम भी शुरू हो चुका है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed