फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal TMC MP tweets between elections Bengals daughter will beat traitors

पश्चिम बंगाल: चुनाव के बीच टीएमसी सांसद ने किया ट्वीट- बंगाल की बेटी गद्दारों को हराएगी

Sat, 27 Mar 2021 10:53 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sat, 27 Mar 2021 10:53 AM IST
सार

  • डेरेक ओ ब्रायन ने भाजपा को लिया आड़े हाथों
  • ट्वीट कर भाजपा नेताओं को कहा टूरिस्ट गैंग
  • संस्थानों को नष्ट करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
West Bengal TMC MP tweets between elections Bengals daughter will beat traitors
तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 30 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोगों से कोरोना वायरस से बचाव करते हुए मतदान करने की अपील की है। इस बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद डेरेक ओ ब्रायन का एक बयान आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि दो मई को आने वाले नतीजों में टीएमसी जीत हासिल करेगी।

विज्ञापन


अपने ट्विटर हैंडल पर भाजपा पर निशाना साधते हुए ब्रायन ने लिखा, 'दो मई को तृणमूल कांग्रेस जीत हासिल करेगी। बंगाल की बेटी बंगाल के गद्दारों को नंदीग्राम के उनके बैकयार्ड में हराएगी। मोदी-शाह और टूरिस्ट गैंग के सदस्य लगातार संस्थानों को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। बंगाल में महिलाएं जब तक चाहेंगी तब तक साड़ी पहनती रहेंगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा टीएमसी सांसद ने एक और ट्वीट करके चुनाव आयोग से मतदान के आंकड़ों को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, 'सुबह 9.13 मिनट पर जानकारी दी गई थी कि कांथी दक्षिण और उत्तर में 18 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है। फिर चार मिनट के बाद मतदान कैसे 10 फीसदी से थोड़ा ज्यादा हो गया? इस तरह की विसंगति ईसी द्वारा जारी किए गए आंकड़ों की वास्तविकता पर सवाल उठाती है।' 

 

 

चुनाव के बीच हिंसक झड़प

पश्चिम बंगाल में जारी विधानसभा चुनाव के बीच कुछ जगहों पर हिंसक झड़प होने की बात भी सामने आई है। जानकारी के अनुसार पूर्वी मिदनापुर में फायरिंग की गई, जिसमें दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। घटना को लेकर भाजपा और टीएमसी एक-दूसरे के कार्यकर्ताओं पर मतदाताओं को प्रभावित करने का आरोप लगा रहे हैं।



ऐसे में टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने भी शुक्रवार को बयान दिया था। दरअसल, उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया था कि वह उत्तर प्रदेश से गुंडे ला रही है। यह गुंडे मिदनापुर में घुसपैठ कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘मैं 28 मार्च से नंदीग्राम की सुरक्षा करूंगी। अगर गुंडे आपको निशाना बनाते हैं तो आपके हाथ जो भी लगे, वही लेकर उन्हें दौड़ा लें।’

ईवीएम में खराबी

चुनाव के बीच भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु अधिकारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ स्थानों पर ईवीएम में खराबी आई है। बूथ संख्या 149 पर मतदाताओं को मतदान से प्रभावित करने की बात कहते हुए उन्होंने चुनाव आयोग से इस मामले पर पर गौर करने की अपील की।

गौरतलब है कि कभी ममता बनर्जी के करीबी रहे नंदीग्राम सीट से भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी इस बार उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। माना जाता है कि नंदीग्राम सीट पर शुभेंदु अधिकारी का दबदबा कायम है जबकि ममता बनर्जी को बंगाल की सियासत में बड़ी पहचान नंदीग्राम में जमीन आंदोलन से मिली थी।

ऐसे में यह मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। पहले चरण में 73 लाख से ज्यादा मतदाता 191 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव आयोग के अनुसार सुबह नौ बजे तक 7.72 फीसदी मतदान डाले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed