फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: TMC leader's son arrested; a mob hurled eggs profusely in the presence of police

West Bengal: TMC नेता का बेटा गिरफ्तार, पुलिस की मौजूदगी में भीड़ ने जमकर फेंके अंडे; इस मामले में गिरफ्तारी

Mon, 13 Jul 2026 10:33 PM IST
Pavan अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Pavan Updated Mon, 13 Jul 2026 10:33 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में पूर्व टीएमसी विधायक निर्मल घोष के बेटे तीर्थंकर घोष की गिरफ्तारी के बाद खड़दह थाने के बाहर भारी भीड़ जुट गई और विरोध प्रदर्शन हुआ। अदालत ने उन्हें छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। उन पर रंगदारी, अवैध हथियार और लॉटरी टिकट से जुड़े मामले में आरोप हैं, जबकि निर्मल घोष ने अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट का रुख किया है।

विज्ञापन
West Bengal: TMC leader's son arrested; a mob hurled eggs profusely in the presence of police
तीर्थंकर घोष की गिरफ्तारी के दौरान फेंके गए अंडे - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में पूर्व तृणमूल विधायक निर्मल घोष के बेटे तीर्थंकर घोष की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को खड़दह थाने के बाहर भारी भीड़ जुट गई। तीर्थंकर को अदालत ले जाते समय कुछ लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा। पुलिस ने रविवार देर रात दक्षिणेश्वर इलाके से तीर्थंकर घोष को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- तमिलनाडु हॉर्स ट्रेडिंग विवाद: DMK ने राज्यपाल को सौंपे नए सबूत, क्या बढ़ने वाली हैं सीएम विजय की मुश्किलें?
विज्ञापन


सोमवार दोपहर उन्हें बैरकपुर अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें छह दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया। घोष के वकील के मुताबिक, पुलिस ने 14 दिन की हिरासत की मांग की थी, लेकिन अदालत ने छह दिन की पुलिस हिरासत मंजूर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीर्थंकर की गिरफ्तारी की खबर फैलने के बाद सुबह से ही खड़दह थाने के बाहर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। पुलिस जब उन्हें अदालत ले जाने के लिए बाहर लेकर आई, तब कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपी को सुरक्षित अदालत पहुंचाया। इस बीच, बेटे की गिरफ्तारी के बाद पूर्व विधायक निर्मल घोष ने अग्रिम जमानत के लिए कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया है। मामले में उनकी भूमिका को लेकर भी जांच एजेंसियां जानकारी जुटा रही हैं। इस दौरान तीर्थंकर घोष पर अंडे भी फेंके गए।

यह भी पढ़ें- 'केंद्र सरकार को परवाह नहीं': उद्धव ठाकरे ने सोनम वांगचुक के अनशन को दिया समर्थन, राहुल गांधी से की ये अपील

पुलिस के अनुसार, तीर्थंकर घोष के खिलाफ रंगदारी, अवैध हथियार दिखाने और लॉटरी टिकट से जुड़े कथित अवैध लेनदेन समेत कई आरोप दर्ज हैं। जांच एजेंसियों का दावा है कि करीब दो वर्ष पहले एक व्यक्ति से कथित तौर पर हथियार के बल पर लॉटरी टिकट छीनने के मामले में पिता-पुत्र दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसी मामले की जांच के सिलसिले में तीर्थंकर घोष को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed