फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: The meeting on the Rath yatra issue remained unexpected

बंगाल: बेनतीजा रही रथयात्रा के मुद्दे पर बैठक, सरकारी प्रतिनिधियों ने कहा- अदालत को बताएंगे फैसला

Fri, 14 Dec 2018 02:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Updated Fri, 14 Dec 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
West Bengal: The meeting on the Rath yatra issue remained unexpected
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पश्चिम बंगाल सरकार और भाजपा के प्रतिनिधियों के बीच गुरुवार को यहां रथयात्रा के मुद्दे पर आयोजित बैठक बेनतीजा ही रही। प्रस्तावित रथयात्रा के बारे में भाजपा नेताओं से पूरा ब्योरा लेने के बाद सरकारी प्रतिनिधियों ने बताया कि वे अपना फैसला अदालत को बता देंगे। 

विज्ञापन


ध्यान रहे कि कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ ने ही इस बैठक के जरिए रथयात्रा के मुद्दे पर फैसला करने का निर्देश दिया था। बैठक में राज्य सरकार की ओर से मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक मौजूद थे। भाजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष और बंगाल मामलों के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय के अलावा मुकुल राय, जयप्रकाश मजुमदार और प्रताप बनर्जी ने बैठक में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी ने रथयात्रा के प्रस्तावित रूट और रैली स्थलों के बारे में सरकार को जानकारी दे दी है। अब सरकार जब दिन तय करेगी तो केंद्रीय नेतृत्व को नई तारीखों की जानकारी दे दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed