फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal teacher recruitment scam, Supreme Court asked sharp questions to the state government

Supreme Court: शिक्षक भर्ती घोटाले में कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले पर ‘सुप्रीम’ रोक, जांच जारी रखेगी सीबीआई

Tue, 07 May 2024 05:29 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Tue, 07 May 2024 05:29 PM IST
सार

Supreme Court: पश्चिम बंगाल सरकार ने 25 हजार शिक्षकों की नियुक्ति को रद्द करने के आदेश को शीर्ष अदालत में चुनौती दी थी। शीर्ष अदालत ने इस मामले में अब कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाई है।

विज्ञापन
West Bengal teacher recruitment scam, Supreme Court asked sharp questions to the state government
सुप्रीम कोर्ट (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

 

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है। दरअसल कलकत्ता उच्च न्यायालय ने राज्य में 25,753 शिक्षकों और गैर शिक्षण कर्मचारियों की भर्ती को अवैध करार दिया था।



सीबीआई को जांच जारी रखने की अनुमति
मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे बी पादरीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिसरा की पीठ ने सीबीआई को इस मामले में अपनी जांच जारी रखने की भी अनुमति दी है। सीबीआई को निर्देश दिया गया है कि जांच के दौरान किसी के भी खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई न की जाए। इससे पहले मुख्य न्यायाधीश ने राज्य सरकार के वकील से सवाल पूछा कि शिक्षक भर्ती से जुड़ी कॉपियां क्यों खत्म की गईं? जिसके जवाब में वकील ने कहा कि कॉपियां अब नहीं मिल सकती। सुप्रीम कोर्ट ने फिर पूछा कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? ऐसे तो लोग सरकार से भरोसा खो देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed