फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   West Bengal: Star footballer Lionel Messi arrives in Kolkata for kicking off his G.O.A.T India Tour 2025

Lionel Messi: कोलकाता पहुंचे स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी, फैंस में दिखा जबरदस्त उत्साह; इंडिया टूर 2025 का आगाज

Sat, 13 Dec 2025 03:53 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 13 Dec 2025 03:53 AM IST
सार

G.O.A.T India Tour 2025: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेसी भारत दौरे पर पहुंच गए हैं। देर रात वे उनका विमान कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा। इस दौरान भारी संख्या में प्रशंसकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मेसी के पहुंचने के साथ ही उनके बहुचर्चित G.O.A.T इंडिया टूर 2025 की आधिकारिक शुरुआत हो गई।

विज्ञापन
West Bengal: Star footballer Lionel Messi arrives in Kolkata for kicking off his G.O.A.T India Tour 2025
कोलकाता पहुंचे स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी - फोटो : ANI

विस्तार

दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी शुक्रवार को कोलकाता पहुंचे और इसी के साथ उनके बहुचर्चित G.O.A.T इंडिया टूर 2025 की आधिकारिक शुरुआत हो गई। बता दें कि लियोनल मेसी साल 2011 के बाद भारत दौरे पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर प्रशंसकों ने किया गर्मजोशी से स्वागत
जैसे ही उनका विमान नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा, बाहर बड़ी संख्या में प्रशंसक जमा हो गए। इस दौरान लोगों ने झंडे लहराए, मेसी के पोस्टर और नाम लेते हुए गर्मजोशी से स्वागत किया।
 
फैंस की भारी भीड़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
वहीं एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद मेसी सीधे अपने होटल पहुंचे, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इसके बावजूद, होटल के बाहर भी फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी और हर कोई बस एक झलक पाने को बेताब दिखा। मेसी के इस टूर के दौरान देश के कई शहरों में फुटबॉल कैंप, इंटरैक्टिव सेशन और विशेष कार्यक्रम होने की उम्मीद है। 
'यह भी पढ़ें - लियोनल मेसी का भारत दौरा: कोलकाता से दिल्ली तक, हर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी; तीन दिन में क्या-क्या करेंगे?

मेसी का पिछला भारत दौरा 
पिछली बार कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में मेसी का जादू देखने मिला था। तब फीफा मैत्री मैच में अर्जेंटीना ने वेनेजुएला को 1-0 से हराया था और 85,000 से अधिक प्रशंसक स्टेडियम में जमा हुए थे। लेकिन आठ बार बैलोन डीओर जीतने वाले मेसी इस बार जीओएटी इंडिया टूर 2025 में फुटबॉल खेलने वाले नहीं हैं। यह पूरी तरह से प्रचार और व्यावसायिक रूप से आयोजित कार्यक्रम है, जो शनिवार को कोलकाता में शुरू होगा और सोमवार को नई दिल्ली में समाप्त होगा।

चार शहरों का दौरा करेंगे मेसी
जानकारी के मुताबिक, आयोजकों ने सॉल्ट लेक स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम के लिए 78,000 सीटें सुरक्षित रखी हैं। यहां मेसी शनिवार को 45 मिनट तक चलने वाले एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके लिए टिकटों की कीमत 7,000 रुपये तक है। यह देखना हालांकि बाकी है कि फुटबॉल प्रेमी इस कार्यक्रम के प्रति कितना उत्साह दिखाते हैं। मेसी भारत में 72 घंटे से भी कम समय बिताएंगे, लेकिन इस दौरान वह चार महानगरों कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली का दौरा करेंगे। अपनी इस संक्षिप्त दौरे के दौरान उनके कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, कॉर्पोरेट जगत के दिग्गज, बॉलीवुड हस्तियां और यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ निर्धारित बैठक भी शामिल है। 



यह भी पढ़ें - Lionel Messi: मेसी से मिलाना चाहते हैं हाथ? फैंस को इसके लिए देने होंगे इतने लाख रुपये, रकम जानकर चौंक जाएंगे

मुंबई में फैशन शो में लेंगे हिस्सा 
मेसी के वर्तमान दौरे का मुख्य आकर्षण रविवार को मुंबई में होने वाला 45 मिनट का फैशन शो होगा, जिसमें यह दिग्गज फुटबॉलर लंबे समय तक अपने साथी रहे लुई सुआरेज और अर्जेंटीना के मिडफील्डर रोड्रिगो डी पॉल के साथ भाग लेगा। सुआरेज एक स्पेनिश संगीत कार्यक्रम में भी प्रस्तुति देंगे। आयोजकों ने मेसी से 2022 के विश्व कप विजेता अभियान से जुड़ी कुछ यादगार वस्तुएं लाने का अनुरोध किया है, जिनकी मुंबई में नीलामी की जाएगी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस कार्यक्रम से पहले क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई) में पैडल कप का आयोजन किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed