फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal SSC posted 183 ineligible candidates list after High Court order News in Hindi

West Bengal: हाईकोर्ट के आदेश के बाद बैकफुट पर SSC, 183 अपात्र उम्मीदवारों की सूची की प्रकाशित

Fri, 02 Dec 2022 10:44 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 02 Dec 2022 10:44 AM IST
सार

भाजपा ने टीएमसी पर बड़ा हमला बोला है। भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कहा, एसएससी की कार्रवाई से साबित होता है कि पिछले कुछ वर्षों में स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति में किस हद तक भ्रष्टाचार हुआ है।

विज्ञापन
West Bengal SSC posted 183 ineligible candidates list after High Court order News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल केंद्रीय स्कूल सेवा आयोग ने अपनी बेवसाइट पर 183 ऐसे शिक्षकों के सूची प्रकाशित की है, जिनकी नियुक्ति अवैध है। ये शिक्षक, 2016 की परीक्षा में उत्तीर्ण ही नहीं हुए थे, इसके बावजूद इनके नाम मेरिट सूची में शामिल किए थे। 

विज्ञापन


आयोग ने यह कदम कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद उठाया है। दरअसल, गुरुवार को हाईकोर्ट ने अवैध नियुक्ति वाले 183 शिक्षकों सूची 24 घंटे के अंदर प्रकाशित करने का आदेश दिया था। हालांकि, आदेश के कुछ ही घंटे बाद आयोग ने अपनी वेबसाइट पर इस सूची को प्रकाशित कर दिया था।  
विज्ञापन


भाजपा ने बोला हमला 
राज्य एसएससी के इस कदम के बाद भाजपा ने टीएमसी पर बड़ा हमला बोला है। भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कहा, एसएससी की कार्रवाई से साबित होता है कि पिछले कुछ वर्षों में स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति में किस हद तक भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने कहा, 183 अपात्र उम्मीदवारों को नियुक्ति दी गई, जो वर्तमान में स्कूलों में काम कर रहे हैं। इस जघन्य अपराध के पीछे के मास्टरमाइंड को कानून के दायरे में लाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


माकपा ने भी बोला हमला 
वहीं, माकपा नेता सुजान चक्रवर्ती ने कहा, एसएससी खुद ही मान रहा है कि उसने 183 उम्मीदवारों को गलत तरीके से नियुक्ति दी थी। उन्होंने कहा, अवैध नियुक्ति वाले उम्मीदवारों की वास्तविक संख्या कहीं अधिक है। यह सबसे बड़ा घोटाला है। 


वहीं, टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि एसएससी पारदर्शी तरीके से काम कर रहा है और अगर कोई कमियां हैं तो उन्हें दूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक प्रशासनिक मामला है और पार्टी का इससे कोई भी लेना-देना नहीं है। बता दें, पश्विम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री और टीएमसी नेता पार्थ चटर्जी, एसएससी के पूर्व अध्यक्ष सुबिरेश भट्टाचार्य, एसएससी के पूर्व सलाहकार शांतिप्रसाद सिन्हा को बीते दिनों केंद्रीय एजेंसियों द्वारा गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed